फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   youth murder in hardoi district

हरदोई: पुरानी रंजिश के चलते युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 05 Jul 2019 01:08 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 05 Jul 2019 01:08 PM IST
विज्ञापन
youth murder in hardoi district
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
यूपी के हरदोई जिले में गुरुवार देर रात युवक की हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवक की हत्या में पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन


यह घटना बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बाड़ की है। यहां सीताराम (30) पुत्र सूबेदार की पुरानी रंजिश गांव निवासी राम शंकर और श्याम बिहारी से थी। गुरुवार रात सीताराम राम शंकर के गलियारे से निकलता हुआ जा रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान रामशंकर ने अपनी पत्नी पूजा देवी व गांव निवासी श्याम बिहारी और सुभाष के साथ मिलकर सीताराम पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। जिसके बाद उसे मरणासन्न छोड़कर सभी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिलते ही सीताराम के परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीताराम के भाई रामदास की तहरीर पर रामशंकर पुत्र नारायण, राम शंकर की पत्नी पूजा देवी, गांव निवासी श्याम बिहारी पुत्र बद्री और सुभाष पुत्र श्रीराम के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed