{"_id":"5b1a87624f1c1b8c278b4a83","slug":"youngman-s-murder-in-farrukhabad-district","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या, गांववालों ने जलते शव को कूड़ा समझकर नहीं दिया ध्यान, एएसपी ने कही ये बात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या, गांववालों ने जलते शव को कूड़ा समझकर नहीं दिया ध्यान, एएसपी ने कही ये बात
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 08 Jun 2018 07:14 PM IST
विज्ञापन
मौके पर लगी आसपास के गांव के लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में शहर कोतवाली इलाके में युवक के गले में तार का फंदा कसकर हत्या कर दी गई। शव को आग लगाकर हमलावर फरार हो गए। अधजला शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार शर्मा ने घटनास्थल का जायजा लिया।
भगुआ नगला में पराग डेयरी के निकट डॉक्टर बीके यादव के खेत में शुक्रवार की तड़के बाइक सवार हमलावरों ने युवक (26) की हत्या करने के बाद शव को घसीटकर मेड़ के पास फेंक दिया। हत्यारों ने शव के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाल कर आग के हवाले कर दिया। सुबह करीब 6 बजे गांव के कुछ लोग शौच करने के लिए उधर से निकले। इन्होंने शव को जलता देखकर पांचाल घाट चौकी प्रभारी रामसनेही को सूचना दी।
दरोगा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने पानी डाल कर आग बुझाई। युवक के गले में दाएं हाथ के कंधे की ओर तार कसा हुआ था। दरोगा ने आलाधिकारियों को वारदात की जानकारी दी। कोतवाल संजीव राठौर ने भी मौके पर जांच पड़ताल की। इस दौरान आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए। एएसपी त्रिभुवन सिंह, सीओ सिटी रामलखन सरोज, डॉग स्क्वॉड और फिंगरप्रिंट टीम मौके पर पहुंची। कोई खास सुराग नहीं मिला।

घटनास्थल पर जांच पड़ताल करते एएसपी
- फोटो : अमर उजाला
एएसपी ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया। सफलता नहीं मिली। शव को डाक्टर बीके यादव के खेत से मेड़ तक घसीटकर ले जाने के निशान मिले हैं। खेत में बाइक के निशान भी पाए गए। पुलिस का मानना है कि हत्यारे इस जगह से पूरी तरह वाकिफ हैं। यह इलाका सूनसान है। कुछ दूरी पर एक मकान है। हत्या के बाद शव को यहां जलाने के मकसद से लाया गया।
तीन बजे जलते देखा था शव
गांव के लोगों के मुताबिक सुबह करीब 3 बजे एक ग्रामीण ने शव जलते हुए देखा था। उसने कूड़ा जलता समझकर ध्यान नहीं दिया। सुबह लोगों के खेत के पास से गुजरने के दौरान जानकारी हुई।
शव ले जाने से मना करने पर टेंपो खड़ा किया
भगुआ नगला पराग डेयरी के पास युवक की हत्या के बाद शव को पुलिस कर्मियों ने कपड़े से बांध दिया। इसके बाद पुलिस कर्मी टेंपो को बुलाने के लिए पांचाल घाट पर पहुंचे। चालक ने शव ले जाने से मना कर दिया। यह बात दरोगा को ठीक नहीं लगी। दरोगा ने टेंपो खड़ा करवा लिया।