फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   young men suside

‘प्यार’ के सामने की खुदकुशी

Mon, 13 Apr 2015 03:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Mon, 13 Apr 2015 03:03 AM IST
विज्ञापन
young men suside
कल्याणपुर में शनिवार रात एक किशोर ने चैटिंग के दौरान फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।  किशोर की लाश शर्ट के जरिए फांसीनुमा मुद्रा में पंखे से लटकती मिली है। उसके सीने और कलाई पर ब्लेड से काटने के कई जख्म हैं।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक मौत फांसी (हैंगिंग) के चलते हुई है।
विज्ञापन


घटनास्थल के हालात के आधार पर पुलिस का अनुमान है कि चैटिंग के दौरान कोई दिल तोड़ने वाली बात ने किशोर को खुदकुशी के लिए मजबूर किया।  पुलिस को मौके से इंग्लिश में लिखा एक नोट भी मिला है जिसके बारे में वह खुलकर कुछ बोलने को तैयार नहीं है। इंस्पेक्टर कल्याणपुर ने बताया कि लैपटॉप लॉक हो गया है।
विज्ञापन


एक्सपर्ट की मदद से इसे खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके खुलने के बाद ही पूरी कहानी सामने आएगी। इधर, अमित के घर वाले भी इस बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। मौत का शिकार 17 वर्षीय किशोर अमित आवास विकास -दो में अपने परिवार के साथ रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके पिता सब इंस्पेक्टर टीकाराम वर्मा बांदा पुलिस लाइन में तैनात हैं। आवास विकास-दो में उनकी पत्नी, दो बेटों ओर एक बेटी के साथ रहती हैं। इन दिनों बड़ा बेटा सुमित और बेटी झांसी अपने मामा के घर गए हुए हैं। छोटा बेटा अमित महाराणा प्रताप एजूकेशन सेंटर में 11वीं का छात्र था।

पुलिस के मुताबिक शनिवार रात घर पर मां और बेटा ही थे, मां किचन में खाना पका रही थीं जबकि अमित अपने कमरे में लैपटॉप पर किसी से चैटिंग कर रहा था। शनिवार रात करीब पौने दस बजे दारोगा की पत्नी अमित के रूम में पहुंची तो बेटे को फांसी पर झूलता देख चीख पड़ी।

शोर सुनकर मुहल्ले वाले अमित को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मामले की जानकारी रात करीब 10 बजे मिली। पुलिस की माने तो वीडियो चैटिंग के दौरान अमित की किसी से कोई ऐसी बात हुई है, जिसने उसको बुरी तरह से आक्रोशित कर दिया।


यही वजह रही कि उसने जान देने का फैसला किया। इधर मौके पर पहुंचे सीओ कल्याणपुर पवित्र मोहन त्रिपाठी, इंस्पेक्टर अजय प्रकाश वर्मा, चौकी प्रभारी ने छानबीन की, सीओ कल्याणपुर ने बताया कि पूरी तहकीकात के बाद तस्वीर साफ होगी कि वाकई उस कमरे में क्या और कैसे हुआ जो अमित की मौत का सबब बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed