{"_id":"588746464f1c1bbd7ecf4e0f","slug":"young-mans-body-found-on-railway-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, परिजनों ने की शिनाख्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, परिजनों ने की शिनाख्त
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 24 Jan 2017 05:50 PM IST
सार
-मगरवारा स्टेशन के पास छत-विछत अवस्था में सोमवार देररात मिला था शव
-सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया
-परिजनों ने अजगैन थानाक्षेत्र के गोकुलखेड़ा निवासी संदीप के रूप में की शिनाख्त
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर-उन्नाव के बीच मगरवारा स्टेशन के पास अप ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं घटना की जानकारी होने पर पहुंचे परिजनों ने उसकी शिनाख्त की।
मगरवारा रेलवे स्टेशन के पास सोमवार देर रात करीब 12 बजे एक अज्ञात युवक का शव पड़ा होने की जानकारी जीआरपी उन्नाव को पोर्टर सुशील कुमार ने दी। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को ट्रैक से हटवाया। मृतक की जेब में रखे कागजों में लिखे नंबरों पर पुलिस ने उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी।
सूचना पर पहुंचे मृतक के भाई गुड्डू व साले दिनेश कुमार ने उसकी पहचान अजगैन थानाक्षेत्र के गांव गोकुलखेड़ा निवासी संदीप कुमार (28) पुत्र लल्लू लोध के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन घटना को संदिग्ध बता रहे हैं जबकि पुलिस के अनुसार फिलहाल युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से लग रही है। बाकी स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्पष्ट होगी।