फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Young man murdered with a sharp weapon

कानपुर: ससुराल आए युवक की धारदार हथियार से हत्या, दो वर्षों से पत्नी से अलग रह रहा था

Mon, 14 Dec 2020 12:18 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 14 Dec 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Young man murdered with a sharp weapon
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के गजना गांव में कन्नौज जनपदीय सीमा पर ससुराल आए 35 वर्षीय विवाहित युवक की धारदार हथियार से हत्या के मामले में मृतक के पिता ने साले, ससुर और साढ़ू के विरुद्घ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर पीएन बाजपेई ने बताया कि रविवार सुबह कन्नौज जनपदीय सीमा पर गजना गांव के समीप पिहानी रोड पर झाड़ियों एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिलने पर वह मय फोर्स मौके पर पहुंचे तो वहां पर कन्नौज पुलिस पहले से ही मौजूद थी।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में तेरामल्लू, मानीमऊ जिला कन्नौज निवासी रामकिशोर ने बताया कि उसके पुत्र अनुराग कटियार (35) का विवाह वर्ष 2011 में गजना गांव निवासी शिक्षामित्र कंचन पुत्री योगेंद्र से हुआ था, दो पुत्रियां होने के बाद बहू कंचन का पुत्र से विवाद हो गया, जिस कारण कंचन वर्ष 2018 से वह अपनी दो पुत्रियों संग कन्नौज के कटियार मोहल्ला में अलग रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि 12 दिसंबर को कंचन के भाई गिरधर घर पर आया और अनुराग को रात करीब 8:45 बजे अपने साथ बहन से समझौता कराने की बात कहकर ले गया। गजना गांव पहुंचने पर गिरधर ने अपने पिता योगेंद्र और अपने दूसरे बहनोई मंदीप निवासी सरायमीरा कन्नौज ने समझौता न होने पर उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी और उसका शव पिहानी-गांगूपुर रोड तेजापुरवा गांव के पास किनारे झाड़ियों में फेंककर मौके से भाग गए। सुबह ग्रामीणों को खून से लथपथ शव पड़ा दिखने पर हत्या की जानकारी हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed