{"_id":"5e2fc92022741a574f640528","slug":"young-man-injured-in-acid-attack-at-unnao","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"युवती ने एकतरफा प्रेम में युवक पर तेजाब फेंका, हालत गंभीर, घटना से लोग हैरान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
युवती ने एकतरफा प्रेम में युवक पर तेजाब फेंका, हालत गंभीर, घटना से लोग हैरान
Tue, 28 Jan 2020 11:26 AM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 28 Jan 2020 11:26 AM IST
विज्ञापन
जानकारी देती पुलिस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के उन्नाव जिले में सोमवार देर रात हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है। अभी तक महिलाओं और युवतियों पर एसिड अटैक के मामले सुने थे यहां एक युवती ने युवक पर तेजाब उड़ेल दिया। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
मौरावा थाना क्षेत्र गोहनामऊ गांव में एक युवती ने डेयरी संचालक रोहित (25) पुत्र महादेव यादव पर तेजाब उड़ेल दिया। इस घटना को युवती ने पूरे योजनाबद्ध तरीके से उस समय अंजाम दिया जब युवक डेयरी पर साफ सफाई कर रहा था।

युवक पर तेजाब से हमला करने की यह खबर फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। बुरी तरह से झुलसे युवक को आनन-फानन में स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
जहां डाक्टरों ने उसकी चिंताजनक हालत देखते हुए उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ग्रामीणों में एकतरफा प्रेम में घटना को अंजाम दिए जाने की चर्चा है।
जहां डाक्टरों ने उसकी चिंताजनक हालत देखते हुए उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ग्रामीणों में एकतरफा प्रेम में घटना को अंजाम दिए जाने की चर्चा है।
पुलिस ने युवती व उसके माता-पिता को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गयी है। मौरावां थानाध्यक्ष राजेंद्र रजावत ने बताया कि युवती और उसके परिवारीजनों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है।
युवक गंभीर हालत में उपचार के लिए लखनऊ भेजा गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। ऐहतिहातन गांव में पुलिस बल लगाया गया है।
युवक गंभीर हालत में उपचार के लिए लखनऊ भेजा गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। ऐहतिहातन गांव में पुलिस बल लगाया गया है।