फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   womens day big humiliation of this lady

महिला दिवस को इन दो महिलाओं का ‘महा अपमान’, थाने में नंगा कर पीटने का आरोप

Thu, 09 Mar 2017 08:54 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 09 Mar 2017 08:54 AM IST
विज्ञापन
womens day big humiliation of this lady
पीड़ित दोनों महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को जहां महिला दिवस पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर समाज में सर्वश्रेष्ठ काम कर रही महिलाओं को सम्मान दिए जा रहे थे वहीं दो औरतों की ऐसी बेईज्जती की गई कि वे कभी भी आज का दिन नहीं भूल पायेंगी। पीड़ित महिलाओं ने एक दरोगा पर थाने के अंदर नंगा कर पीटने का आरोप लगाया है। मामला यूपी के चित्रकूट जिले का है। 
विज्ञापन


चित्रकूट कर्वी कोतवाली के शिवरामपुर इलाके में रहने वाली एक महिला का समाजवादी पार्टी को वोट डालने को लेकर ग्राम प्रधान माता प्रसाद से विवाद हो गया था। माता प्रसाद और महिला दोनों पक्षों में मारपीट हुई। मामला कोतवाली तक पहुंच गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी थी। पुलिसवाले प्रधान माता प्रसाद का पक्ष लेते नजर आ रहे थे। इसके बाद महिला को उसके बेटे के साथ पकड़ कर थाने ले आई। महिला का आरोप है कि शिवरामपुर चौकी प्रभारी सुजीत कुमार ने उसे व उसके बेटे के साथ मारपीट की और वहां से भगा दिया।
विज्ञापन


मामले की जानकारी पाकर कोतवाली पहुंची एक सपा कार्यकर्ता ने इस मामले को लेकर चौकी प्रभारी सुजीत से बातचीत शुरू की तो सुजीत आगबबूला होकर गालीगलौज करने लगे। अपने साथ हो रहे अभद्र व्यवहार का विरोध करने पर सुजीत उसे अपनी गाड़ी में बिठाकर महिला थाना मुख्यालय पहुंच गया और वहां उसके कपड़े उतारकर पीटा। महिला सपा कार्यकर्ता का ये भी आरोप है कि चौकी प्रभारी ने उसे नेतागिरी न छोड़ने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। सपा कार्यकर्ता के साथ दुर्व्यवहार की सूचना पर मौके पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अनुज कुमार का कहना है कि अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डीआईजी से बातचीत हो चुकी है। मामले की जांच चल रही है। दोषियों के खिलाफ अगर कार्रवाई नहीं हुई तो शासन प्रशासन तक मामले को ले जाएंगे।    
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed