फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   women killed in kanpur dehat derapur

मायके से ससुराल पहुंची विवाहिता की फावड़े से गला काटकर हत्या

Mon, 27 Feb 2017 11:51 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 27 Feb 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
women killed in kanpur dehat derapur
हत्या के बाद गांव में मची सनसनी
सोमवार सुबह कानपुर देहात के डेरापुर में विवाहिता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया। गला रेतकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन

डेरापुर थाना क्षेत्र के लड़ुआपुर गांव निवासी अतुल पुत्र मुन्ना लाल की शादी मंगलपुर क्षेत्र के खानपुर रसूलाबाद निवासी रामनाथ की पुत्री विनीता से 12 जून 2015 को हुई थी। बताते हैं कि शादी के कुछ दिन बाद से ससुराली जन बाइक और सोने की अंगूठी मायके से लाने के लिए दबाव बनाने लगे। विनीता ने जानकारी मायके वालों को दी। पिता रामनाथ ने दामाद अतुल उर्फ  जनार्दन को समझाकर मामला शांत कर दिया। कुछ माह बाद दोबारा ससुराली जनों ने मांग शुरू कर दिया। विवाहिता के भाई अनिल का आरोप है कि मांग पूरी न होने पर बहन से मारपीट कर भूखा रखते थे। जानकारी होने पर विनीता को घर लाया गया था। बीती 25 फ रवरी को पति अतुल उर्फ  जनार्दन, उसका मामा पन्नालाल दोस्त अरूण कुमार घर पहुंचे और अपनी गलतियों पर माफी मांगकर विनीता को विदा कराकर ले गए थे। भाई का आरोप है कि 26 फ रवरी की रात सभी ने एक राय होकर विनीता के सिर पर पीछे से फावड़े से वारकर हत्या कर दी। शव को कमरे में छोड़कर फरार हो गए। पड़ोसियों से मायके वालों को सूचना मिली। थाने के प्रभारी निरीक्षक मो. फाजिल सिद्दीकी ने बताया कि तहरीर के आधार पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। एसपी प्रभाकर चौधरी ने कहा कि अभी तक मृतका के पति सहित कोई भी परिवारी सदस्य नहीं मिला है। इससे लगता है कि हत्या योजनाबद्ध तरीके से की गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed