{"_id":"57ffa7504f1c1b6e52290f50","slug":"women-gangrape-called-for-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी दिलाने के लिए बुलाया, फिर किया गैंग रेप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी दिलाने के लिए बुलाया, फिर किया गैंग रेप
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 13 Oct 2016 08:55 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के औरया जिला में एक युवती को बैंक में नौकरी दिलाने का झांसा देकर तीन लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया। यही नहीं, युवती से मारपीट कर उससे जेवरात व नगदी भी छीन ली गई। युवती किसी तरह वहां से जान बचाकर भागी। इसके बाद सदर कोतवाली क्षेत्र पहुंचकर युवती ने पुलिस को आपबीती सुनाई।
इस पर पुलिस ने घटना दूसरे जिले में होने के कारण तहरीर लेने से ही इंकार कर दिया। कोतवाली पहुंची गैंग रेप पीड़िता ने बताया 10 अक्तूबर की शाम लगभग पांच बजे इटावा जिला निवासी एक युवक का फोन आया। उसने बैंक में चतुर्थ श्रेणी पद पर नौकरी लगवाने के लिए डेढ़ लाख रुपये लेकर आने को कहा। घर में इतना रुपया नगद न होने के कारण महिला ने जेवर व नगद दस हजार रुपये लेकर बताए स्थान पर पहुंच गई।
वहां एक कार में उक्त युवक के अतिरिक्त दो अन्य लोग बैठे थे। उन लोगों ने महिला को कार में बैठा कर गाड़ी इटावा की ओर चला दी। करीब डेढ़ घंटे के सफर के बाद कार एक गांव में जाकर रुकी। जहां वह लोग महिला को लेकर एक घर में पहुंचे। यहां तीनों ने महिला से गैंग रेप किया। यही नहीं उक्त लोगों ने महिला से जेवर व नकदी भी छीन ली।
विज्ञापन
देर शाम तक महिला के घर से गायब रहने पर जब उसके पति ने मोबाइल पर फोन किया तो मोबाइल बंद मिला। पीड़िता ने बताया कि जब वह दूसरे दिन सुबह 8:30 बजे अपने घर पहुंची तो अपने पति को घटना की जानकारी दी। इसके बांद गुरुवार को पीड़िता अपने पति के साथ सदर कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर देकर घटना की जानकारी दी।