फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   women death, report dowry

विवाहिता को जिंदा जलाकर सेप्टिक टैंक में डाल दिया

Tue, 05 May 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात Updated Tue, 05 May 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
गजनेर थाना क्षेत्र के लोहारी गांव में विवाहिता को ससुरालियों ने दहेज की खातिर जिंदा जला दिया। हत्या के बाद उसके शव को सेप्टिक टैंक का ढक्कन खोलकर डाल दिया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर विवाहिता की चाची ने मौके पर पुलिस बुलाकर शव को निकलवाया। वारदात को अंजाम देने के बात पति समेत सभी ससुरालीजन फरार हो गए।

गजनेर थाना क्षेत्र के गांव लोहारी निवासी कमल सिंह (22) की शादी मोनिका सिंह (18) के साथ इसी साल 10 फरवरी को 2015 को हुई थी। पति कमल सिंह गजनेर में मिठाई की दुकान में काम करता था।
विज्ञापन


मोनिका के पिता विजय सिंह विकलांग हैं। मुम्बई में काम करते हैं। विवाहिता की चाची शालिनी सिंह ने बताया कि सोमवार को उनके देवर दिनेश सिंह को मोनिका का पति कमल सिंह मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब दिनेश ने मोनिका का हालचाल पूछा तो उसने कहा कि वह युवक के साथ नकदी जेवर लेकर भाग गई है। इस पर दिनेश ने ज्यादा जानकारी मांगी तो गोलमोल बातें करने लगा और यह कहने लगा मुझे ज्यादा जानकारी नहीं हैं।

आप लोग उनके पिता व भाई से पूछे। वही ज्यादा जानते होंगे। इस पर दिनेश को कुछ शक हुआ तो उसने सोमवार सुबह दस बजे शालिनी को पूरा वाकया बताया। शालिनी ने इसकी सूचना उसी समय तुरंत डायल-100  पर दी।

पुलिस के साथ मौके पर पहुंची शालिनी ने जब गांव वालों से इसकी जानकारी मांगी उन्होंने बताया कि कमल के घर के बाहर 28 अप्रैल की रात आग जल रही थी।

सुबह जब गांव वालों ने मौके पर जाकर देखा तो घर के सभी लोग फरार थे। इस जानकारी पर गजनेर पुलिस ने सेप्टिक टैंक को देखा तो उसको सीमेंट से बने ढक्कन को शव डालने के लिए तोड़ा गया था और शव डालने के बाद दोबारा सीमेंट से बना दिया गया था।


पुलिस ने सेप्टिक टैक को खोलते ही विवाहिता मोनिका का अधजला हुआ शव मिला। पुलिस ने शव को निकालने के लिए मौके पर फायर ब्रिगेड को बुलाया। मौके पर फोरेंसिक टीम ने भी जांच की।

विवाहिता मोनिका की चाची शालिनी की ने पति कमल ससुर रामगोपाल सिंह सास उर्मिला और नंद अर्चना के खिलाफ तहरीर दी है।

गजनेर थाना इंचार्ज वीपी पांडेय ने बताया कि तहरीर मिल गई है।  मामला दहेज हत्या का है। सभी आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed