फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   women death from dowry

कमरे में मिला विवाहिता का जला शव, ससुराली फरार

Sun, 19 Jul 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात Updated Sun, 19 Jul 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
थाना मंगलपुर क्षेत्र के मियानी गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में जलकर मौत हो गई। सूचना पर मायके वालों ने पुलिस को बुलाकर घर का ताला तुड़वाया तो कमरे में विवाहिता का जला हुआ शव मिला।
विज्ञापन


मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी ससुरालीजन घर से फरार हो गए हैं।

क्षेत्र के मियानी गांव निवासी विक्रम (35) की शादी चार साल पहले सपना (24) पुत्री कांसीराम निवासी उदय का पुरवा थाना सिरवा कन्नौज से हुई थी। पति विक्रम खेती किसानी करता था।
विज्ञापन


सपना के जेठ रामचंद्र और जेठानी फूलन भी इसी घर में रहते थे। शनिवार की सुबह गांव वालों ने सुबह पांच बजे सपना के पति विक्रम और जेठ को गांव के बाहर जाते देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बाहर जाने का कारण पूछा तो वे गोलमोल जवाब देकर चले गए। दोपहर बाद तक वे जब नहीं लौटे तो ग्रामीणों को कुछ शक हुआ। घर के बाहर ताला लगा था।

पड़ोसियों ने छत के रास्ते घर में घर में झांक कर देखा तो आंगन में कुछ सामान बिखरा दिखा। यह देखकर पड़ोसियों ने विवाहिता सपना के पिता कासीराम को फोन पर सूचना दी।

दोपहर बाद दो बजे विवाहिता के पिता गांव पहुंचे और पुलिस को पूरे वाकया बताया। पुलिस ने पड़ोसियों से जानकारी लेकर घर का ताला तोड़ा। घर के अंदर जाकर देखा तो विवाहित सपना का जला हुआ शव पड़ा था।

बेटी का शव देखकर पिता कांसीराम बिलख पड़ा। कहने लगा कि धोखेबाजों ने बेटी को दहेज की खातिर मार डाला। आएदिन बाइक की मांग कर रहे थे। पूरी न होने पर जलाकर मार डाला।


थानाध्यक्ष मंगलपुर ने बताया कि विवाहिता के पिता की तहरीर पर पति विक्रम, जेठ रामचंद्र और जेठानी फूलन के खिलाफ दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। तीनों आरोपी फरार हैं। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed