फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman killed by knife

घर में अकेली महिला को चाकू से गोदा

Tue, 17 Feb 2015 03:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Tue, 17 Feb 2015 03:12 AM IST
विज्ञापन
Woman killed by knife
नौबस्ता के केशवनगर में सोमवार दोपहर घर में अकेली स्क्रैप कारोबारी की पत्नी को अज्ञात हमलावरों ने चाकू से गोद डाला और मरा समझ कर भाग गए। दोपहर बाद बेटी घर लौटी तो मां को ड्राइंग रूम की फर्श पर लहूलुहान पड़ा देखा। उनकी पीठ और सिर पर चाकू के कई वार किए गए थे।
विज्ञापन


मुंह में कपड़ा ठुंसा था और कमरे की दीवार खून के छींटों से रंगी थी। डॉयल 100 पर सूचना देने के बाद किरनदेवी को रिजेंसी हास्पिटल में भर्ती कराया गया। सीओ ने क्राइम ब्रांच, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ घटनास्थल की छानबीन की। एसएसपी ने बताया कि एक करीबी पर शक है।
विज्ञापन


जल्द ही मामला खुल जाएगा। नौबस्ता के केशव नगर ‘डब्लू’ ब्लॉक निवासी हरिकिशन ओमर का अफीम कोठी में स्क्रैप का कारोबार है। परिवार में पत्नी किरनदेवी (45), बेटी विशा और बेटा शिखर है। विशा दिल्ली में सीए है, भाई भी उसी के साथ रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को विशा दिल्ली से घर लौटी थी। सोमवार सुबह हरिकिशन ऑफिस चले गए। दोपहर को बेटी विशा भी किसी दोस्त से मिलने के लिये घर से निकल गई। किरन देवी घर में अकेली थीं। इसी बीच घर में घुसे बदमाश ने किरनदेवी पर चाकू से धावा बोल दिया।

साढ़े तीन बजे के करीब विशा के घर लौटने पर उसे घटना की जानकारी हुई। पड़ोसी अमन की मदद से आनन-फानन किरनदेवी को नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया। वहां हालत नाजुक देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रिजेंसी हास्पिटल के लिये रिफर कर दिया।

वहां किरनदेवी को आईसीयू में भर्ती कराया है। है। देर रात तक उन्हें होश नही आया था। हरिकिशन ओमर ने लूटपाट के उद्देश्य से पत्नी पर हमले की बात कही है। एसएसपी ने कहा छानबीन में परिवार के करीबी अमित पर शक जा रहा है।


पता चला है कि अमित दोपहर में घर आया था और आधा घंटे तक रुका था। लूट की आशंका से इनकार करते हुए कहा कि किरनदेवी के होश में आने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed