फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Woman dies, angry people beat her husband

जालौन: विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला, मौत से गुस्साए मायके वालों ने पति को पीटा

Thu, 31 Dec 2020 11:46 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, जालौन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 31 Dec 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
Woman dies, angry people beat her husband
वर्षा की फाइल फोटो व बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
जालौन जिले के कदौरा में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। सीएचसी पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पति की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस व तहसीलदार ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन


मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को बताया कि चार दिन पहले पति युवती को मायके से वापस घर ले गया था। पुलिस का कहना है कि पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह थाना क्षेत्र के ग्राम मरगांया निवासी वर्षा (26) की मौत हो गई। ससुरालियों के मुताबिक वर्षा का शव उसके कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला था। सीएचसी में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति चंद्रभान का कहना है कि पत्नी ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके कुछ ही देर बाद सूचना पर सीएचसी पहुंचे वर्षा के मायकेवालों ने हंगामा शुरू कर दिया। दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति चंद्रभान से हाथापाई भी कर दी। इससे सीएचसी परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार शशिविंद दुबे व थाना पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए मामले को शांत कराया।
Trending Videos

वर्षा के पिता कालीचरण निवासी ग्राम सरांय थाना पूंछ जनपद झांसी ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री वर्षा की शादी तीन वर्ष पूर्व किसान चंद्रभान से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। कई बार पुत्री ने शिकायत भी की थी।

छह माह पूर्व मारपीट करने पर वह वर्षा को मायके ले आए थे, लेकिन चार दिन पूर्व पूछ कोतवाली जनपद झांसी में लिखित समझौता होने के बाद पति व अन्य ससुराली उसे ससुराल ले आए थे। पड़ोसियों से बेटी की मौत की खबर मिली थी।

उनका आरोप है कि ससुरालियों ने बेटी की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया। पुत्री के शव पर चोटों के निशान है। इस संबंध में तहसीलदार शशिविंद दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा कि हत्या है या आत्महत्या। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है, फिलहाल पति को हिरासत में ले कर पूछताछ की जा रही है।

चीखी मां, जालिमों को फांसी दो
सीएचसी में पुत्री का शव देख बेसुध हुई मां राजकुमारी का रो रो का बुरा हाल है। वह बार बार शव को देख कर बेसुध हो रही थी। मां का कहना है कि 4 दिन में ही बेटी को जालिमों ने मार डाला। इनको फांसी दो।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed