{"_id":"57f9204f4f1c1be54a270a89","slug":"wife-born-daughter-husband-leaves-her-and-ran-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी को जन्म दिया तो पति ने किया साथ रखने से इनकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी को जन्म दिया तो पति ने किया साथ रखने से इनकार
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 09 Oct 2016 11:41 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक बेबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटे के लालच में एक पिता इतना बेपरवाह हो गया कि उसने अपनी बेटी और पत्नी को साथ रखने से इनकार कर दिया।
महिला ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर पति के खिलाफ शिकायत की है। शुक्रवार को दोनों पक्षों को पुलिस ने थाने भी बुलाया लेकिन लड़के पक्ष के लोग महिला को साथ रखने को तैयार नहीं हुए। पुलिस का कहना है कि तहरीर लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मछरिया निवासी युवती का निकाह 26 अप्रैल 2015 को बेगमपुरवा में एक सिलाई कारीगर से हुआ था। विवाहिता के मुताबिक गर्भवती होने के बाद चार महीने पहले पति उसे मायके छोड़ आया था। इसके बाद 25 अगस्त को उसने बेटी को जन्म दिया। पति और ससुरालीजन जानकारी देने के बाद भी बेटी को देखने नहीं आए। कुछ दिन बाद मायके वालों ने पति से विवाहिता को ले जाने को कहा तो उन्होंने मना कर दिया। कहा कि बेटे केा जन्म दिया होता तो तुम्हें साथ रखता। कई बार गुहार लगाने के बाद भी ससुरालीजन तैयार नहीं हुए तो थाने में शिकायत की गई। एसओ का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।