फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   was tortured killed businessman

प्रताड़ित करता था कारोबारी तो मार डाला 

Fri, 09 Dec 2016 10:12 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 09 Dec 2016 10:12 PM IST
सार

-कस्टडी रिमांड पर बोली कारोबारी की प्रेमिका

विज्ञापन
was tortured killed businessman
डेमो

विस्तार

निराला नगर के आटो आर्ट्स कारोबारी धर्मेद्र द्विवेदी की प्रेमिका ललिता, उसके भाई पवन और रिश्तेदार राकेश कटारे को भिंड (मध्यप्रदेश) पुलिस ने कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की। ललिता ने अपने पुराने बयान को दोहराते हुए कहा कि धर्मेंद्र से वह ऊब चुकी थी। वह शादी का दवाब डाल रहा था। इनकार करने पर उसके मां और पिता से बदसलूकी करता था। उसके साथ भी हाथापाई करता था। 
विज्ञापन


ललिता ने कहा कि पति से हर्जाने के लिए उसका कोर्ट में मामला चल रहा है। ऐसे में वह किसी भी सूरत में धर्मेंद्र से शादी नहीं कर सकती थी। धर्मेंद्र के व्यवहार और खुद के साथ परिवार वालों का उत्पीड़न देखकर उसने हत्या की साजिश रची थी। साजिश में भाई पवन, रिश्तेदार राकेश और सर्वेश को शामिल किया था। भिंड के अटेर थानाप्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि कोर्ट से तीनों हत्यारोपियों की 24 घंटे की कस्टडी रिमांड मिली थी।
विज्ञापन


बुधवार को इन सभी को जेल से रिमांड पर लिया गया था। पूछताछ में ललिता ने धर्मेंद्र के प्रताड़ित करने की बात बताई सुनाई है। शुक्रवार को रिमांड की अवधि खत्म होने पर तीनों आरोपियों को जेल में दाखिल कर दिया गया है। बता दें कि धर्मेंद्र का शव 29 नवंबर को भिंड के अटेर के बीहड़ों में मिला था। उनकी कार भी अटेर पुलिस ने क्षेत्र से ही बरामद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed