{"_id":"3ac52f8bb67a26981dc2190a1b79c41d","slug":"vyapam-scam-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. दिनेश की तलाश में मेडिकल कॉलेज में छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डॉ. दिनेश की तलाश में मेडिकल कॉलेज में छापा
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Tue, 03 Mar 2015 03:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापामं घोटाले में सोमवार को डॉ. दिनेश कुमार की तलाश में भोपाल एसटीएफ ने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट सेक्शन में छापा मारा। एसटीएफ ने मोबाइल से बात कर स्टूडेंट से मिलने का समय भी मांगा, पर उसने कैथ लैब में व्यस्तता का हवाला देकर टरका दिया।
हालांकि कार्डियोलॉजी प्रशासन ने इस नाम का स्टूडेंट होने से इनकार किया है। भोपाल एसटीएफ की टीम ओमवीर के नेतृत्व में दोपहर में जीएसवीएम मेडिकल कालेज के स्टूडेंट सेक्शन में पहुंची। टीम ने ड्यूटी पर मौजूद कर्मियों को डॉ. दिनेश कुमार पुत्र राजपाल सिंह चौहान की फोटो दिखाई।
एसटीएफ का कहना है कि डॉ. दिनेश ने 2008 में किंग जार्ज मेडिकल यूनीवर्सिटी (केजीएमयू) से एमबीबीएस किया है। कहा कि डॉ. दिनेश अब कार्डियोलॉजी से डीएम कर रहे हैं। स्टूडेंट सेक्शन का 2011 से लेकर 2014 तक का रिकार्ड खंगाला, पर इस नाम का कोई स्टूडेंट नहीं मिला।
विज्ञापन
एसटीएफ ने डॉ. दिनेश का मोबाइल नंबर होने की बात कहते हुए नंबर डायल किया तो दूसरी तरफ से बताया गया कि वह कैथ लैब में बिजी हैं, शाम को बात करें।
उधर, प्रिंसिपल डॉ. नवनीत कुमार ने ऐसी किसी भी जानकारी से इनकार किया। कार्डियोलॉजी के डायरेक्टर डॉ. विनय कृष्णा ने भी डॉ. दिनेश नाम के स्टूडेंट के उनके संस्थान से डीएम करने से इनकार किया है।