फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Vinayak did not fake eunuchs hands!

नकली हिजड़ों के हाथ तो नहीं लगा विनायक!

Sun, 31 Jan 2016 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Sun, 31 Jan 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
Vinayak did not fake eunuchs hands!

शुक्रवार को हैलट से चोरी किया गया ढाई साल का बच्चा विनायक किसी नकली हिजड़े के हाथ लगने की आशंका है। हैलट से मिले कैमरे के फुटेज में बच्चा चोर महिला की चाल हिजड़ों जैसी ही लग रही है।

विज्ञापन


बच्चा सुक्खापुरवा में जहां रहता था, वहां और पास स्थित शिल्पी नगर में हिजड़ों के कई अड्डे हैं। विनायक के पिता सुनील ने भी नकली हिंजड़ों पर शक जताया।

विनायक की बुआ सीमा का कहना है कि बच्चा चोर महिला ने एक बार भी अपना चेहरा नहीं दिखाया। सिर्फ उसके झुर्रीदार हाथ ही दिखाई दिए हैं। पुलिस का मानना है कि बच्चा चोर जो भी है, उसका बस्ती से कनेक्शन जरूर है।
विज्ञापन


सूत्रों की माने तो सुक्खापुरवा के आसपास नजर आने वाले अधिकतर हिजड़े नकली हैं, जो सेंट्रल और झकरकटटी बस अड्डे पर यात्रियों के साथ लूटपाट करने के अलावा सेक्स वर्कर का भी काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौबस्ता थानाध्यक्ष राजदेव का कहना है कि दूल्हे का हिजड़ों से कुछ कनेक्शन जरूर है, फिलहाल उसकी तलाश की जा रही है। शुभम के कुछ दोस्तों और क्षेत्र के नकली हिजड़ों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

बाइक पर बैठे-बैठे जांच
विनायक के चोरी होने के बाद टीपी नगर चौकी इंचार्ज बीपी रस्तोगी जांच करने पहुंचे, लेकिन न तो बाइक से उतरे और न ही उनका चश्मा हटा। बाइक पर बैठे-बैठे ही बस्ती वालों से बोले कुछ सुराग लगे तो बताना और चले गए।

तीन संदिग्ध लोगों को पुलिस ने उठाया
कानपुर (ब्यूरो)। स्वरूप नगर इंस्पेक्टर कमल यादव ने बताया कि बच्चा चोरी के मामले में पुलिस ने पटेल नगर निवासी जयकिशन, लालबंगला निवासी राकेश कुमार और चकेरी मथुरापुर गांव निवासी रामसुफल यादव को उठाया है। तीनों के मोबाइल से महिला की फोन पर बात हुई थी। उन्होंने बताया कि जयकिशन और राकेश कुमार सगे भाई हैं।


उधर दोनों का कहना है उनकी किसी महिला से बातचीत नहीं हुई है। पुलिस ने दोनों में से किसी एक के बेटे को पूछताछ के लिए फतेहपुर से बुलाया  है। उधर सीसीटीवी फुटेज में सिर्फ नकाबपोश बच्चा चोर महिला का हुलिया दिख रहा है। चेहरा दुपट्टे से बंधा होने की वजह  पुलिस को बच्चा चोर तक पहुंचने के लिए जद्दोजहर करनी पड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed