{"_id":"d025e5459d6c234326408aeb5c1de642","slug":"unadult-gang-of-bike-thieves-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोरों का ‘नाबालिग गैंग’ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक चोरों का ‘नाबालिग गैंग’
अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने दो नाबालिग लड़कों को पकड़कर उनके पास से चोरी की चार बाइक और एक मास्टर की बरामद की है। इनमें से एक हाईस्कूल का छात्र है, जो शटरिंग कारीगर का बेटा है, जबकि दूसरा इंटरमीडिएट का छात्र है।
उसके पिता एक फैक्ट्री में काम करते हैं। पुलिस के मुताबिक इनके गैंग में चार-पांच और नाबालिग छात्र हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। ये पिकनिक स्पॉट, अस्पताल और बाजारों से बाइक चुराते थे। कुछ दिन बाइक चलाने के बाद बेच देते थे। उससे मिलने वाले रुपयों से अपने शौक पूरा करते थे। होटलों मेें पार्टियां भी करते थे।
सीओ विशाल पांडे ने बताया कि गोविंदनगर पुलिस को इन नाबालिग लड़कों की लंबे समय से तलाश थी। मुखबिर की सूचना पर इन दो लड़कों को मंगलवार को गुजैनी से एक बाइक से जाते समय पकड़ा। इसके बाद उनकी निशानदेही पर चोरी की चार बाइक बरामद की।