{"_id":"5fa81fdf8ebc3e9ba75ca73f","slug":"two-sides-fired-in-land-dispute-report-on-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा: जमीन विवाद में दो पक्षों में चली गोलियां, सपा नेता सहित 86 पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
इटावा: जमीन विवाद में दो पक्षों में चली गोलियां, सपा नेता सहित 86 पर रिपोर्ट दर्ज
Sun, 08 Nov 2020 10:18 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, इटावा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 08 Nov 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा जिले में सैफई थाना क्षेत्र के हैवरा में शनिवार देर रात जमीन के विवाद में दो पक्षों में जमकर गोलियां चलीं। मामले में सपा नेता सहित दो पक्षों के 16 नामजद व लगभग 70 लोगों के खिलाफ फायरिंग व जान से मारने के आरोप में मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
इस विवाद 50 से अधिक राउंड फायरिंग बताई जा रही है। थाना सैफई क्षेत्र के अंतर्गत हैवरा कस्बे में देर रात करीब 10:30 बजे जमीन को लेकर दो पक्षों में जमकर गोलीबारी हुई। इस घटना से इलाके में जहां दहशत फैल गई।
वहीं जानकारी पाकर पहुंची पुलिस को देखकर हमलावर मौके से भाग गए। इस घटना के संबंध में नवलपुरा निवासी पूरन सिंह यादव पुत्र बाबूराम ने समाजवादी पार्टी के जिला सचिव योगेंद्र यादव पुत्र सूरज सिंह निवासी हैवरा सहित आठ नामजद तथा 20 अज्ञात साथियों द्वारा उसके घर चढ़ाई करके हत्या के इरादे से फायरिंग करने का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
अन्य नामजद आरोपियों में योगेंद्र का भाई गंभीर सिंह, संकज व पंकज पुत्रगण उदयवीर सिंह, धर्मेंद्र पुत्र अज्ञात, खिलाड़ी पुत्र जगत सिंह, विवेक पुत्र रामविलास बीपी पुत्र भारत सिंह निवासीगण नगला सेऊ शामिल हैं।
रविवार देर शाम दूसरे पक्ष और सपा नेता योगेंद्र यादव की तरफ से भी आठ नामजद व 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया गया है। नामजद आरोपियों में ललित व अंकित पुत्रगण पूरन सिंह, अवनीश व अंशुल पुत्रगण हरभान सिंह, मोहित पुत्र कप्तान सिंह, पूरन सिंह, कप्तान सिंह एवं हरभान सिंह पुत्र बाबूराम निवासी नवलपुरा हैवरा कोठी के शमिल हैं।
थाना प्रभारी सतीश यादव ने बताया कि दोतरफा मामला दर्ज किए गए हैं। वे स्वयं मामले की जांच कर रहे हैं, जो भी इस मामले में दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर, मामले की संजीदगी कुछ इस प्रकार रही कि रविवार दिन भर राजनेताओं के फोन पुलिस अधिकारियों के पास आते रहे।