{"_id":"58886bd84f1c1ba333cf58cc","slug":"two-million-of-such-notes-change-game","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकवालों ने ऐसे किया 2 करोड़ की ‘नोट बदली का खेल’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंकवालों ने ऐसे किया 2 करोड़ की ‘नोट बदली का खेल’
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 25 Jan 2017 04:57 PM IST
विज्ञापन
करेंसी बदलने के खेल का खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की बिरहाना रोड स्थित मुख्य शाखा में बिना आईडी के दो करोड़ रुपये की करेंसी बदलने के खेल का खुलासा हुआ है। लखनऊ स्थित फील्ड जनरल मैनेजर के ऑफिस से विजिलेंस जांच शुरू होते ही बैंक के पांडुनगर स्थित रीजनल ऑफिस ने मुख्य शाखा के तीन कर्मचारियों विनीत सोनकर, रजनी कुंडेर, कैश अफसर रामनारायण भारती को सस्पेंड कर दिया है। रीजनल ऑफिस के डीजीएम रवि कुमार गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है।
बैंक सूत्रों के मुताबिक मामले का खुलासा नोट जमा करने की सीमा समाप्त होने के बाद हुआ जब आरबीआई के निर्देश पर बैंकों ने डाटा खंगालना शुरू किया। बैंक के केंद्रीय सर्वर ने पकड़ा कि बिरहाना रोड की मुख्य शाखा में बड़ी मात्रा में नोट बदले गए हैं लेकिन इसके बदले आइडी नहीं लगाई गई। इस पर मुख्यालय ने जांच बैठा दी। बीते दिनों विजिलेंस टीम ने बैंक शाखा के सीसीटीवी फुटेज, कैश की स्थिति, नोट बदलने वालों की डीटेल और आईडी का मिलान किया। गड़बड़ी का खुलासा होने के भय से प्रबंधक ने पहले ही तीन कर्मचारियों को सस्पेंड कर खुद का बचाने का प्रयास किया। डीजीएम यूनियन बैंक रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि गड़बड़ी की आशंका में तीन कर्मचारियों को सस्पेंड किया है। अभी यह नहीं कहा जा सकता कि गड़बड़ी हुई ही है। इसकी जांच चल रही है।