{"_id":"58dfc38f4f1c1b0f4063e4db","slug":"two-lakh-rupees-jewelery-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन ‘निगल’ गई दो लाख के आभूषण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन ‘निगल’ गई दो लाख के आभूषण
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 02 Apr 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के इटावा में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां के बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम सिगौली निवासी एक महिला ने जमीन से दो लाख रुपये के जेवर गायब होने की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
ग्राम सिंगौली निवासी अमर सिंह की पत्नी अतरश्री ने थाने में जाकर दो लाख के जेवर गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। तहरीर में उसने बताया कि वह होली पर अपने पुत्रों के पास दिल्ली गई थी। वापस आने पर घर के दरवाजे का ताला खोलकर अंदर कमरे में पहुंची तो देखा जमीन में गड़े जेवर गायब हैं। कमरे का कच्चा फर्श खुदा पड़ा है। वह चिल्लाई तो पड़ोसी मौके पर पहुंचे। जेवरों की कीमत दो लाख बताई गई है। इसमें किसी जानकार का हाथ माना जा रहा है।
विज्ञापन