{"_id":"b43dc8939948eda5f4dc313be58a33f7","slug":"two-killed-in-sticking-with-current-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से चिपककर दो की मौत, कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट से चिपककर दो की मौत, कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Fri, 16 Oct 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
चकेरी के सावित्री नगर में बृहस्पतिवार को हाईटेंशन लाइन में लोहे की रॉड छूने से उतरे करंट से सिपाही के बेटे ऋषभ और ठेकेदार नितेश की मौत हो गई। मजदूर मंजय कुमार भी झुलस गया, उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
तीनों तीसरी मंजिल पर पेंटिंग के लिए लोहे की रॉड लगा ‘पाड़’ बांध रहे थे। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।ऋषभ उर्फ अमित(19) के पिता कांस्टेबल सरनाम सिंह यादव पीएसी लखनऊ में चालक हैं। परिवार में अब मां गीता, छोटा भाई ऋतिक उर्फ सुमित हैं। बृहस्पतिवार को तीसरी मंजिल पर पेंटिंग होनी थी।
विज्ञापन
पाड़ बांधने का काम ठेकेदार नितेश कुमार(25) और राजपूत नगर(चकेरी) निवासी मंजय कुमार(30) कर रहे थे। मजबूती के लिए पाड़ के बीच में लोहे की रॉड को बांधना था। सहारे के लिए ऋषभ ने भी रॉड पकड़ ली। सीधा करते समय रॉड का एक हिस्सा छत के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन से छू गया। चीख सुन जब तक लोग जुटते तीनों इधर-उधर पड़े दिखे।
विज्ञापन
मंजय कुमार की नब्ज चल रही थी जबकि ऋषभ और नितेश की मौत हो चुकी थी। मंजय को अस्पताल पहुंचाया गया। रात तक उसकी भी हालत चिंताजनक थी।
बता दें कि ऋषभ यादव हरजेंदर नगर के विद्या निकेतन इंटर कालेज में 12वीं के छात्र थे। नितेश कुमार मूलरूप से फतेहपुर जिले के औरई(थरियांव) गांव निवासी थे। यहां विमान नगर में किराए पर रहकर सनिगवां में एक पेंट की दुकान से ठेका बुक करते थे।