फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   two child killed in dumper accident india

ताऊ के साथ साइकिल पर जा रहे भाई-बहन को बेकाबू ट्रक ने कुचला

Mon, 12 Feb 2018 10:20 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 12 Feb 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
two child killed in dumper accident india
डेमो पिक
फतेहपुर के असोथर साइकिल से ताऊ के साथ घर जा रहे भाई-बहन को असोथर थाने के सामने गिट्टी लदे ट्रक ने सोमवार शाम पांच बजे टक्कर मार दी, जिससे भाई-बहन की मौत हो गई और ताऊ घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान पुलिस से नोकझोंक भी हुई। ग्रामीणों ने भाग रहे ट्रक चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। 
विज्ञापन


असोथर थाना क्षेत्र के प्रेममऊ कटरा निवासी रायपाल पासवान की पत्नी फूलदुलारी अपने मायके थरियांव के बलईपुर औरई गांव में बच्चों को लेकर घूमने गई थी। सोमवार शाम पांच बजे लौट रही थीं। टेंपो से असोथर कस्बा स्टैंड में उतरीं। इस दौरान वहीं पर फूलदुलारी के जेठ बच्चीलाल पासवान मिले।

विज्ञापन

 

बच्चीलाल ने उसके तीन साल के बेटे मनीष और सात साल की बेटी पारुल को साइकिल में बैठा लिया और चल दिए। असोथर थाने के करीब साइकिल सवार पहुंचे ही थे, तभी सामने से गिट्टी लदे ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार भाई-बहन सड़क पर गिरे और ट्रक उनको रौंदता हुआ निकल गया, जबकि बच्चीलाल सड़क किनारे गिरने से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पीछे से आई फूलदुलारी घटना देखकर बदहवास हो गई। इस दौरान इलाकाई ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। चालक ट्रक छोड़कर भागने लगा, तभी ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पीटकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। एसओ राजेश मौर्या ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम को भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed