{"_id":"5e0c6bd58ebc3e87fd1f198e","slug":"trying-to-misdeeds-with-a-minor-girl-returning-from-coaching-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: कोचिंग से लौट रही नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, पब्लिक ने आरोपी को पीटकर पुलिस को सौंपा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कानपुर: कोचिंग से लौट रही नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, पब्लिक ने आरोपी को पीटकर पुलिस को सौंपा
Wed, 01 Jan 2020 03:30 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 01 Jan 2020 03:30 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर कोचिंग से घर लौट रही सातवीं क्लास की छात्रा से मोहल्ले के युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा के शोर मचाने पर जुटे मोहल्ले वालों ने युवक को पिटकर पुलिस के हवाले किया। इंस्पेक्टर के मुताबिक तहरीर मिलते ही आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।
मूलरूप से इटावा निवासी राजगीर परिवार के साथ पनकी के सुंदर नगर में रहते हैं। मोहल्ले का रोहित अक्सर बेटी (13) के साथ छेड़छाड़ करता था। विरोध करने पर तेजाब फेंकने और जान से मारने की धमकी से डरकर बेटी ने स्कूल और कोचिंग जाने का रास्ता बदल दिया।

इसके बावजूद वह बेटी को परेशान करता था। मंगलवार दोपहर तीन बजे के करीब कोचिंग से लौटने वक्त वह बेटी का हाथ पकड़कर एक मकान के अंदर खींच ले गया। बेटी के शोर मचाने पर आसपास के घरों निकले लोगों ने रोहित को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची यूपी 112 पुलिस रोहित को पकड़कर पनकी थाने ले आई।
वकील से तहरीर लिखवाने की दी सलाह
राजगीर ने बताया कि पुलिस ने तहरीर को सही न बताकर फाड़ दिया। एक दरोगा ने वकील से पूरे घटनाक्रम की दूसरी तहरीर लिखवाने की सलाह देकर वापस भेज दिया। इंस्पेक्टर का कहना है कि तहरीर में पूरी घटना का जिक्र नहीं था। छात्रा ने जो आपबीती बताई उसी के आधार पर तहरीर लिखने को कहा गया है। आरोपी हिरासत में है।