फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   tricolor was insulting

तिरंगे का किया था अपमान, रिंगिंग बेल्स कंपनी के चार लोग तलब

Sat, 18 Feb 2017 12:28 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 18 Feb 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
 tricolor was insulting
डेमो पिक
कानपुर की स्पेशल सीजेएम ममता सिंह की कोर्ट ने तिरंगे के अपमान पर रिंगिंग बेल्स प्राइवेट लिमिटेड के चार पदाधिकारियों को तलब किया है। इस मामले की सुनवाई अब 21 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन के पूर्व कोषाध्यक्ष अनूप शुक्ला ने रिंगिंग बेल्स प्राइवेट लिमिटेड नोएडा के अशोक चड्ढा, मोहित गोयल, अनमोल गोयल और धारणा गोयल के खिलाफ परिवाद दर्ज कराया था। इसमें कहा गया है कि विपक्षियों ने अखबार में अपनी फोटो और कंपनी का हवाला देते हुए विज्ञापन दिया था।
विज्ञापन


इसमें कहा गया था कि 251 रुपये में फ्रीडम 201 मोबाइल की बिक्री की जाएगी। इसके लिए वेबसाइट पर 18 फरवरी 2016 को सुबह छह बजे से 21 फरवरी 2016 तक बुकिंग होगी। बुक किए मोबाइल की डिलीवरी 30 जून 2016 तक देने का वायदा किया गया था। विपक्षियों ने विज्ञापन में मोबाइल के पीछे तिरंगे झंडे का फोटो लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें सबसे ऊपर केसरिया रंग, बीच में सफेद रंग, सफेद रंग के ऊपर काले रंग का चक्र और अंत में हरा रंग दिखाया गया था। झंडे का चक्र नीले के बजाय काला दिखाया गया। यह तिरंगे का अपमान है। ऑन लाइन बुकिंग में पचास रुपये खर्च हुए। इस तरह करोड़ों लोगों ने नेट का इस्तेमाल किया और बुकिंग प्रोसेस से विपक्षी ने हर व्यक्ति से 50 रुपये प्राप्त किए। यह धोखाधड़ी है। अनूप शुक्ला के अधिवक्ता विजय बक्शी ने बताया कि बहस और गवाही के बाद कोर्ट ने तिरंगे के अपमान में अभियुक्तों को तलब किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed