{"_id":"57f0c0a34f1c1b9a1157465c","slug":"tractor-driver-killed-in-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइवर की गर्दन रेतने के बाद ट्रैक्टर लूटकर फरार हुए बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ड्राइवर की गर्दन रेतने के बाद ट्रैक्टर लूटकर फरार हुए बदमाश
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 02 Oct 2016 02:19 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक मर्डर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया अछल्दा में बदमाशों ने रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात को अंजाम दिया है। शनिवार देर रात हाईवे पर ड्राइवर की गर्दन रेतने के बाद बदमाश उसका ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए। रविवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पुलिसवालों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
दिबियापुर के पुरवा करोरी निवासी साहब सिंह का बेटा अनीस यादव (40) अपने ट्रैक्टर से शनिवार रात खेती का कुछ सामान लेने के लिये निकला था तभी अछल्दा के पास कुछ बदमाश आये और उसका ट्रैक्टर रुकवा लिया। मारपीट करने के बाद उसकी गर्दन धारदार हथियार से रेत दी और उसका ट्रैक्टर लेकर फरार हो गये। बदमाशों ने अनीस की लाश को झाड़ियों के पास छुपा दिया। रविवार सुबह गांव वालों ने खून लथपथ लावारिस शव देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक के पास से मिले दस्वाजों के आधार पर उसके घर का पता लगा लिया और परिजनों को पोस्टमार्टम हाउस बुलाया। रविवार दोपहर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा काटा। अनीस के घरवालों का कहना था कि पुलिस अगर मुस्तैदी दिखाती तो शायद अनीस की जान बच जाती। उधर पुलिस अनीस के हत्यारों की तलाश में जुटी है। ट्रैक्टर नंबर के आधार पर बदमाशों की लोकेशन का पता लगाया जा रहा है।