फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Thrown from the roof at the insistence of parents, wife beating

मायके जाने की जिद पर पत्नी को पीट छत से फेंका

Mon, 25 Jan 2016 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Mon, 25 Jan 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
Thrown from the roof at the insistence of parents, wife beating

मायके जाने की जिद से आगबबूला पति ने पत्नी को पीटकर छत से फेंक दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है।   

विज्ञापन


लखनऊ निवासी रामशरण साहू ने बेटी नेहा की शादी जुलाई 2014 को बर्रा विश्व बैंक आई सेक्टर निवासी ट्रांसपोर्ट कंपनी में कर्मचारी सुनील से की थी। नेहा का आरोप है कि शादी के कुछ महीने बाद ही दहेज में दस लाख रुपये की मांग करके पति ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। परिवार वालों ने कई बार समझौता कराया।
विज्ञापन


इधर मायके जाने पर भी पाबंदी लगा दी गई। शनिवार रात पति से मायके भेजने को कहा तो वह आगबबूला हो गया और लात-घूंसों से पीटने के बाद उसे छत से धक्का दे दिया, जिससे चोटें आईं। ठंड में रात भर वह घर के बाहर पड़ी रही, लेकिन पति और ससुरालियों ने उसकी खबर नहीं ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर पहुंचे भाई अंकित और पिता उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद नेहा को लेकर थाने पहुंचे। एसओ तुलसी राम पांडे का कहना है कि पति-पत्नी का झगड़ा है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर पति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed