फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   three years innocent crushed by truck

तीन साल के मासूम पर चढ़ाया ट्रक

Mon, 26 Sep 2016 03:29 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 26 Sep 2016 03:29 PM IST
विज्ञापन
three years innocent crushed by truck
डेमो पिक
उन्नाव के पीताम्बर नगर में तीन साल के मासूम पर एक ट्रक गुजरने से उसकी मौत हो गई। कानपूर मंधना का रहना वाला 'आयुष' 10 दिन पहले अपनी मां स्वाति और चाची के साथ ननिहाल आया था। 'आयुष' हादसे से कुछ देर पहले दवा खरीदने निकली अपनी मां के साथ जा रहा था। वह अपनी मां से कुछ दूरी पर चल रहा था। तभी पीछे से तेजी से आया एक ओवरलोड ट्रक आयुष को रौंदते हुए निकल गया। मौका देख ड्राइवर ट्रक से कूद कर भाग गया। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया सामान से खचाखच भरा एक ट्रक ओवरटेक करने के दौरान बच्चे पर चढ़ गया। हादसे के बाद आयुष को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। बच्चे की मौत पर परिजनों ने तकरीबन 1 घंटा उन्नाव की मुख्य सड़क को जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे सीओ और कोतवाल ने बच्चे के पिता जीतू और नाना नथूनी को समझा बुझाकर रास्ता खुलवाया।   
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed