फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   three miscreants robbed of two dealers

तीन तमंचाधारी बदमाशों ने दो सर्राफा कारोबारियों से की लूट

Fri, 07 Oct 2016 11:00 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 07 Oct 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
three miscreants robbed of two dealers
डेमो
उन्नाव में दो सर्राफा कारोबारियों पर बाइक सवार बदमाशों ने देशी तमंचों के साथ हमला बोल दिया। लालगंज निवासी नरेंद्र और सुरेंद्र की इलाके से चार किलोमीटर दूर टेढ़ा कस्बे में ज्वैलरी की दुकान है। शुक्रवार शाम को दुकान बंद करने के बाद दोनों बाइक पर सवार होकर लालगंज लौट रहे थे। इसी बीच बाइक पर तीन बदमाशों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन


नरेंद्र ने बाइक नहीं रोकी तो बदमाशों ने उन पर दो गोलियां चला दी। एक गोली नरेंद्र की बाजू में लगी और वह सड़क पर गिर पड़े। गिरने से दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए। जख्मी हालत में ही तीनों बदमाशों ने तमंचे की बट से दोनों को बुरी तरह पीटा। बाद में सुरेंद्र के हाथ से 800 ग्राम सोना, चार किलो चांदी और डेढ़ लाख नकदी भरा बैग छीन कर फरार हो गए।
विज्ञापन


दोनों ने किसी तरह पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को घायल अवस्था में डिस्ट्रिक अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।        
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed