फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   thirty two groom age and bride age is fourteen marriage stopped

‘14 की दुल्हन 32 का दूल्हा’, पुलिस को देख बारातियों संग भाग दूल्हा

Sat, 26 Nov 2016 04:59 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 26 Nov 2016 04:59 PM IST
विज्ञापन
thirty two groom age and bride age is fourteen marriage stopped
पुलिस ने लड़की के पिता को चेतावनी देकर छोड़ा
फर्रुखाबाद के शमसाबाद में 14 साल की लड़की से शादी रचाने के लिए 32 साल का युवक शुक्रवार की रात बारात लेकर आया। इसकी जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष पुलिसबल के साथ शादी समारोह में पहुंचे। पुलिस को देखकर दूल्हा अपने परिवार के सदस्यों और बारात को लेकर भाग गया। एसओ ने लड़की के पिता को चेतावनी देते हुए कहा कि कम उम्र में शादी करना जुर्म है। 
विज्ञापन

कसबा के मोहल्ला ताड़वाली हवेली निवासी सुभाष ने अपनी पुत्री नीतू की शादी गांव सरपारपुर निवासी देशराज के पुत्र हरीशंकर के साथ तय की थी। शुक्रवार को हरिशंकर बारात लेकर लड़की के घर आया। शादी समारोह शुरू होते ही कुछ लोगों ने कम उम्र की लड़की की शादी अधिक उम्र के युवक से किए जाने की शिकायत एसओ से की। एसओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शादी को रुकवा दिया। शादी रुकते ही समारोह में हड़कंप मच गया। इसी दौरान पुलिस को देखकर बाराती, दूल्हा व उसके परिवार के लोग फरार हो गए। एसओ ने लड़की के पिता से कहा कि कम आयु में लड़की की शादी करना अपराध है। अगर शादी की गई तो कार्रवाई की जाएगी। एसओ मोहित यादव ने बताया कि लड़की की आयु 14 साल और लड़के की आयु 32 साल थी। अभी लड़की नाबालिग है। 18 साल की उम्र से पहले अगर किसी लड़की की शादी की जाती है। वह अपराध की श्रेणी में आता है। इस कारण शादी को रुकवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed