{"_id":"1a198e6fbe8fc959f61e39bba3112034","slug":"thieves-and-robbers-walk-in-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में घूमी चोर-लुटेरों की बारात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहर में घूमी चोर-लुटेरों की बारात
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Sun, 17 Jan 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के तमाम दावों और वादों के बाद भी लूट और चोरियां थम नहीं रहीं। शहर में ताबड़तोड़ तीन लूटें हुईं। नौबस्ता के ट्रांसपोर्ट नगर में बदमाशों ने घर में घुसकर महिला के जेवर उतरवा लिए।
सचेंडी में बदमाशों ने महिला और उसकी भतीजी के सिर पर रॉड मारकर लहूलुहान कर दिया और 20 हजार रुपये लूट लिए। बर्रा में एक ज्वैलरी श्ाॉप से चेन लूट ली गई। बदमाश बाइक से भाग ही रहे थे लेकिन हड़बड़ाहट में बाइक फिसलने पर दोनों गिर गए। इस पर पब्लिक ने एक को दबोच लिया।
ट्रांसपोर्टर के घर में घुस महिला से उतरवाए गहने
नौबस्ता में ट्रांसपोर्टर के घर घुसे बदमाश ने तमंचा लगाकर उनकी पत्नी से अंगूठी और कान के बाले लूट लिए। शोर मचाने पर बदमाश तमंचा लहराते हुए भाग निकले। किदवई नगर वाई ब्लाक निवासी विनीत शर्मा ट्रांसपोर्टर हैं। शुक्रवार देर शाम गेट खोलकर एक अधेड़ घर में घुस आया।
विज्ञापन
वह लाटरी खुलने का झांसा देकर पत्नी ममता के करीब पहुंच गया। इसके बाद बदमाश ने तमंचे के बल पर हाथ की अंगूठी और कान के बाले उतरवा लिए। विनीत ने बताया कि पत्नी के शोर मचाने पर बदमाश घर के बाहर बाइक लिए खड़े साथी के साथ भाग निकला। कार्यवाहक एसओ का कहना है कि मौके पर फोर्स पहुंची थी। लुटेरों की हुलिए के आधार पर धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।
सचेंडी में चाची-भतीजी को घायल कर 20 हजार लूटे
सचेंडी में लुटेरों ने महिला सरोज और उसकी भतीजी रूबी पर लोहे की रॉड से हमला कर 20 हजार रुपये लूट लिए।
चकरपुर गांव के निवासी राजमिस्त्री राजू ने बताया कि शनिवार की सुबह पत्नी सरोज (55) भतीजी रूबी के साथ चकरपुर मंडी स्थित बैंक ऑफ इंडिया में बीस हजार रुपये जमा करने जा रही थी।
चकरपुर मंडी के पास सन्नाटा देख दो युवकों ने रुपये भरा पर्स छीनने का प्रयास किया। रुपये बचाने के लिए दोनों लुटेरों से भिड़ गई। बदमाशों ने उन पर रॉड से हमला कर दिया। सिर फटने से वे लहूलुहान हो गईं और लुटेरे पर्स छीनकर भाग निकले। रूबी ने फोन पर घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। पुलिस ने उन्हें मेडिकल के लिए हैलट भेजा। वहीं, थाने में एसओ के नहीं होने पर शाम तक दोनों थाने में बैठी रहीं। थाने में कई ग्रामीण पहुंचे, पुलिस से कहासुनी हुई।
बाप-बेटे करते थे लूट, एक पकड़ा गया
बर्रा विश्व बैंक आई ब्लाक में हरिकांत सोनी की राजलक्ष्मी ज्वैलर्स के नाम से दुकान हैं। हरिकांत ने बताया कि शनिवार शाम दो लोग दुकान आए और चेन दिखाने को कहा। वे चेन दिखा रहे थे, तभी एक चेन लेकर चल दिया और बाइक स्टार्ट करके भागने लगा। दूसरे ने भी एक चेन उठाई और गले में पहनकर देखने लगा।
वह हड़बड़ा गया कि किस लुटेरे को पकड़े। कुछ देर बाद वह भी चेन लेकर बाहर भागा। वे शोर मचाते पीछे भागे, तो आस-पड़ोस के दुकानदार भी दौड़ पड़े। लुटेरा बाइक से नियंत्रण खो बैठा और दोनों गिर गए। भीड़ ने एक को दबोच लिया। उसने चेन नाली में फेेंक दी, जिसे पुलिस ने बरामद कर ली। एसओ तुलसी राम पांडे का कहना है कि पकड़े गया पड़री लालपुर निवासी दिनेश कश्यप है। भागने वाला उसका बेटा शिवम है।