फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   There was five year-old rape in marriage

दरिंदे ‘अंकल’ ने शादी में आई 5 साल की बच्ची से किया रेप

Tue, 29 Nov 2016 09:01 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 29 Nov 2016 09:01 PM IST
विज्ञापन
There was five year-old rape in marriage
आरोपी के खिलाफ पुलिस ने रेप और पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है
कानपुर बिठूर के गेस्ट हाउस में शादी समारोह में शामिल होने आई पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सोमवार देर रात बच्ची गेस्ट हाउस के पीछे झाड़ियों के पास बदहवास हालत में मिली। सूचना पर एसपी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। मेडिकल में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ पुलिस ने रेप और पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। परिजनों के मुताबिक बच्ची अपने नाना-नानी के साथ ग्वालियर से बिठूर के लवकुश वाटिका गेस्ट हाउस में रिश्तेदार की शादी में आई थी। बच्ची नाना-नानी के साथ कमरा नंबर 17 में रुकी थी। सोमवार रात करीब साढ़े 12 बजे बच्ची अचानक लापता हो गई। कुछ देर तलाशने के बाद बच्ची वाटिका की करीब दस फीट ऊंची बाउंड्री के पीछे झाड़ियों के पास रोती बिलखती मिली। बच्ची की हालत देख परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। माना जा रहा है कि किसी नशेबाज ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस का कहना है कि जरूरत पड़ी तो बच्ची की मदद से आरोपी का स्केच बनवाया जाएगा।
विज्ञापन

फुटेज से पकड़ा जाएगा दरिंदा ‘अंकल’
बच्ची परिजनों को सिर्फ इतना बता पा रही है कि एक अंकल थे। अब पुलिस उसी अंकल को तलाशने के लिए शादी समारोह की वीडियो रिकार्डिंग और फार्म हाउस के फुटेज की मदद ले रही है। पुलिस बच्ची से ही आरोपी की पहचान कराने का प्रयास करेगी। परिजनों की मानें तो रात सवा 12 बजे के आसपास पूरे गेस्ट हाउस की बिजली गई थी। बिजली आने के कुछ देर बाद ही बच्ची लापता हो गई थी। लिहाजा पुलिस ने गेस्ट हाउस के कुछ नशेबाज कर्मचारियों को भी उठाया है। बारात वाटिका के पास स्थित गांव से ही आई थी। इसके चलते पुलिस गांव के बारातियों से भी पूछताछ कर रही है। रिकार्डिंग में यह भी देखा जा रहा है कि बच्ची के आसपास कौन जनाती या बाराती था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed