{"_id":"7bc59bab4e2f96f4cf2548ce2fa58698","slug":"the-young-man-muder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर पेड़ से लटकाया !","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या कर पेड़ से लटकाया !
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Wed, 11 Mar 2015 02:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीटी रोड नर्वल मोड़ पर खेत में लगे नीम के पेड़ से ड्राइवर श्रवण कुमार उर्फ लंबू का शव फांसी पर लटका मिला है। उसके दोनों हाथ पीछे की ओर रस्सी से बंधे थे। वह शर्ट के सहारे लटका था। तलाशी में पर्स में मिले सिमकार्ड और वोटर आईडी से उसकी शिनाख्त हुई है।
परिजनों ने श्रवण की हत्या कर शव फांसी पर लटकाए जाने की आशंका जताई है। महाराजपुर एसओ एके सिंह का कहना है कि मामला खुदकुशी का है या हत्या का। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही होगा। बुधवार को पोस्टमार्टम होगा।
सरसौल संवाददाता के मुताबिक मंगलवार दोपहर गांव के एक व्यक्ति ने इकघरा गांव महाराजपुर निवासी शंभू सिंह के गेहूं के खेत में लगे नीम के पेड़ से 24 वर्षीय युवक के शव को फांसी पर लटका देखा। उसने फौरन गांव वालों और पुलिस को सूचना दी। महाराजपुर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
गांव वालों की मदद से युवक के शव को फंदे से नीचे उतरवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक शर्ट के सहारे फांसी पर लटक रहा था। उसके दोनों हाथ पीछे की ओर रस्सी से बंधे थे। पुलिस को तलाशी में युवक की पैंट से एक पर्स मिला। पर्स में सिम और वोटर कार्ड मिला। एक कांस्टेबल ने सिम को अपने मोबाइल पर लगाया।
तभी उसके मोबाइल की घंटी बज गई। कांस्टेबल ने फोन उठाया तो दूसरी ओर से आवाज आई कि निवादा उजागर घाटमपुर निवासी चंद्रशेखर उर्फ पांडेय बोल रहा है। श्रवण से बात करा दें, मै उनका चचेरा भाई बोल रहा हूं। कांस्टेबल ने घटना की जानकारी उसे दी।
चंद्रशेखर ने पुलिस को बताया कि श्रवण भी उसी के गांव का रहने वाला था। वह भी ट्रक ड्राइवर था। वह पिछले पांच साल से सरवनखेड़ा (कानपुर देहात) में अपने बहनोई अरविंद के घर में रह रहा था।
करीब एक साल पहले वह अपने पिता कृपाल पासी और परिवार के अन्य लोगों से मिलने आया था। एसओ ने श्रवण के हाथ बंधे होने से भी इनकार किया है।