फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The student missing feared kidnapped from Njirabad

नजीराबाद से छात्र लापता अपहरण की आशंका

Wed, 21 Jan 2015 02:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Wed, 21 Jan 2015 02:45 AM IST
विज्ञापन
The student missing feared kidnapped from Njirabad
नजीराबाद में सोमवार को घर से कोचिंग पढ़ने निकला सातवीं कक्षा का छात्र हर्ष राय लापता हो गया। देर शाम तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की।
विज्ञापन


दोस्तों, रिश्तेदारों समेत हर संभावित स्थान पर तलाशा पर कुछ पता नहीं चला। नजीराबाद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए परिजनों ने हर्ष के अपहरण की आशंका जताई है।

पुलिस हर्ष की खोज में जुटी है। हर्ष राय (13) रामकृष्ण नगर जीटी रोड निवासी गिरजा शंकर राय का बेटा है। वह क्षेत्र के ओंकारेश्वर विद्या निकेतन में पढ़ता है।
विज्ञापन


चाचा रामशंकर ने बताया कि हर्ष रामकृष्ण नगर में  विवेकानंद पार्क के पास विद्या कोचिंग में पढ़ने सोमवार की शाम साढ़े चार बजे घर से निकला था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामशंकर का आरोप है कि हर्ष को किसी ने अगवा कर लिया है।

पिछले साल भी उसे अगवा करने का प्रयास हुआ था। तब उन्होंने थाने में प्रहलाद, अनिल, शिवानंद, दीपक और मोनू, सोनू के खिलाफ तहरीर दी थी। एसओ नजीराबाद ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज करके तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed