फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The patient's family beaten in hallet

हैलट में प्रशिक्षुओं की दबंगई, तीमारदार को पीटा

Wed, 21 Jan 2015 02:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Wed, 21 Jan 2015 02:57 AM IST
विज्ञापन
The patient's family beaten in hallet
हैलट के रेडियोडायग्नोस्टिक विभाग के प्रशिक्षुओं ने मंगलवार को एक तीमारदार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। तीमारदार की माने ते उसकका कुसूर बस इतना था कि उसने अल्ट्रासाउंड का पर्चा वापस मांग लिया था।
विज्ञापन


जिस समय यह घटना हुई उस वक्त जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. नवनीत कुमार एसआईसी कार्यालय में स्वाइन फ्लू पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। हालांकि, प्रिंसिपल डॉ. नवनीत कुमार और एसआईसी डॉ. आरसी गुप्ता ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन


कहा कि रेडियोडायग्नोस्टिक विभाग के लोगों से बात की जाएगी। यदि ऐसा हुआ है तो गलत है। कानपुर देहात के बारा की राबिया बेगम पत्नी अब्दुल वहीद को पेट में तकलीफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को भतीजा जावेद और सलीम उसे लेकर हैलट ओपीडी में पहुंचे।  मेडिसिन विभाग के डॉ. आरके वर्मा ने अल्ट्रासाउंड जांच कराने को कहा।

सलीम ने सुबह 11.30 बजे अल्ट्रासाउंड का पर्चा जमा कर दिया। दोपहर 1.30 बजे तक नंबर नहीं आने पर सलीम अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर पहुंचा और कहा कि उसके बाद वालों की जांच हो गई चाची को क्यों नहीं बुलाया जा रहा है।

प्रशिक्षुओं उसे डांट दिया तो उसने चाची का पर्चा मांगा। इसके बाद एक प्रशिक्षु ने राबिया का पर्चा निकाला और फाड़कर फेंक दिया। सलीम ने विरोध किया तो उसकी पिटाई शुरू कर दी।

जान बचाकर सलीम एसआईसी कक्ष के बाहर खड़े गार्ड के पीछे छिप गया।  वहां पहुंचे अल्ट्रासाउंड के आठ प्रशिक्षुओं ने सलीम को फिर खींच लिया और पिटाई की। किसी तरह प्रशिक्षुओं के चंगुल से सलीम छूटा।


बाद में सलीम ने पुलिस को सूचना देने से इंकार कर दिया। उसने कहा कि डॉक्टर उसे ही आरोपी बना देंगे। अभी वह पिटा है, हो सकता है कि उसे जेल में भी डाल दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed