कानपुर में हाई अलर्ट, जाजमऊ इलाके का रहने वाला था मारा गया आतंकी सैफुल्ला
एटीएस ने दो लैपटॉप बरामद किए हैं। इसमें बम बनाने के वीडियो के अलावा आईएसआईएस का लिट्रेचर भी मिला है। पुलिस का दावा है कि ये आतंकी लखनऊ के आसपास 27 मार्च के बाद बड़े धमाके के प्लान में थे। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर दलजीत चौधरी ने बताया कि कई और स्थानों पर आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली है।एटीएस के साथ एसटीएफ की टीम को भी इस ऑपरेशन में लगा दिया गया है। अजहर नाम का संदिग्ध कानपुर में पुलिस की दबिश से पहले फरार हो गया, उसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। लखनऊ का आतंकी और उन्नाव के बंथरा से पकड़े गए इमरान काफी करीबी हैं। इमरान सोमवार को भोपाल और मंगलवार सुबह लखनऊ से शहर लौटा था। सूत्रों की मानें तो एटीएस, पुलिस और खुफिया से पूछताछ में इमरान और उसके भाई फैसल ने सिमी और आईएसआईएस से जुड़े लोगों से रिश्ते होने की बात कबूली है।