फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   terror of dacoit raju gang in chitrakut

पुलिस को ‘चूड़ियां’ पहना गया डकैत ‘राजू का गैंग’

Mon, 08 May 2017 07:55 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 08 May 2017 07:55 PM IST
विज्ञापन
terror of dacoit raju gang in chitrakut
डेमो पिक
फिरौती की आधी रकम न मिलने से नाराज राजू डाकू ने गैंग के साथ चित्रकूट के हुडा गांव में धावा बोलकर कोहराम मचा दिया। ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए आधी फिरौती वसूल छोड़े गए युवक को ललकार कर घर से बाहर आने को कहा। मौका मिलते ही वह पीछे के रास्ते भाग निकला। इससे नाराज गैंग गांव के आधा दर्जन बेकसूरों को अपने साथ जबरन जंगल की ओर ले गया। एक घंटे बाद सभी ग्रामीणों को डकैतों ने छोड़ दिया और धमकी दी कि भागे लड़के से कहना कि फिरौती की बाकी 50 हजार की रकम जल्द पहुंचाए। नहीं तो, उसे जान से मार दिया जाएगा। डकैत गैंग के गांव में धावा बोलने से ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सूचना पर पुलिस समय से नहीं पहुंची अन्यथा डकैतों को पकड़ा जा सकता था। 
विज्ञापन


 

पुलिस समय से नहीं पहुंची

terror of dacoit raju gang in chitrakut
डेमो पिक
रविवार शाम पांच हजार का इनामी डाकू राजू ठाकुर गैंग मजरे में आ धमका। गैंग ने सीधे ओंकार यादव के घर के सामने जाकर उसे बाहर निकलने को ललकारा। काफी देर तक वह घर से बाहर नहीं निकला तो गैंग ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसी बीच डकैतों के आने की जानकारी होते ही ओंकार घर के पीछे के रास्ते से भाग निकला। ग्रामीणों के अनुसार कुछ देर बाद डकैतों ने एक ग्रामीण को ओंकार के घर भेजा तो पता चला कि वह नहीं है। जिससे गैंग के सदस्य गाली देते हुए अन्य बेकसूर आधा दर्जन ग्रामीणों को ही अपने साथ जंगल ले गए। जंगल से लौटे युवकों ने बताया कि ओंकार के बारे में पूछताछ करने के एक घंटे बाद छोड़ दिया। कहा   कि ओंकार फिरौती का बकाया 50 हजार नहीं पहुंचाएगा तो उसे जान से मार दिया जाएगा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पूरा घटनाक्रम लगभग आधे घंटे तक गांव में चला। इस दौरान पुलिस को सूचना दी गई लेकिन पुलिस समय से नहीं पहुंची। जिससे ग्रामीणों में नाराजगी रही। इस मामले में भरतकूप चौकी प्रभारी सुजीत कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव पहुंची लेकिन डाकू भाग चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है पूरा मामला

terror of dacoit raju gang in chitrakut
डेमो पिक
इस पूरे मामले के बारे में सोमवार को गांव निवासी ओंकार यादव ने बताया कि चार अप्रैल को जब वह खेत में काम कर रहा था तभी राजू ठाकुर गैंग उसे अपहरण कर जंगल ले गया। इसके बाद एक लाख की फिरौती मांगी। किसी तरह गैंग को 50 हजार देकर वह छूटा था और डाकुओं ने बाकी 50 हजार बाद में पहुंचाने को कहा था। अब उसके पास रुपए भी नहीं है और पुलिस की भी मदद नहीं मिल रही है। यही बकाया रुपया वसूलने डाकू गैंग गांव पहुंचा था। जिससे उसका परिवार भयभीत है। इस मामले में चौकी प्रभारी सुजीत कुमार ने बताया कि ओंकार नामक युवक के अपहरण की सूचना तो फतेहगंज बांदा क्षेत्र से होने की मिली थी। इसके बाद पुलिस दबाव के चलते यह छूट गया था। अब इसने नई बात बताई है। जिसकी पूछताछ करेंगे और डकैतों की चहलकदमी रोकने का पूरा प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed