फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Tent house employees misdeed with teenager in farrukhabad

फर्रुखाबाद: टेंट हाउस के दो कर्मचारियों ने किशोरी से किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

Wed, 26 Aug 2020 02:06 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 26 Aug 2020 02:06 PM IST
विज्ञापन
Tent house employees misdeed with teenager in farrukhabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज में टेंट हाउस के दो कर्मचारियों ने मंगलवार रात एक किशोरी से खेत में दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंच गए। दोनों कर्मचारी वहां से भाग गए। उनकी बाइक व मोबाइल वहीं छूट गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक व मोबाइल कब्जे में ले लिया। पुलिस ने दोनों कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण को भेज दिया। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान के पड़ोसी के घर मंगलवार शाम सुंदरकांड का पाठ हुआ।
विज्ञापन


इसमें मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव बरौन निवासी गोपाल व किशन टेंट लगाने गए थे। रात साढ़े नौ बजे किसान की 14 वर्षीय बेटी गांव से कुछ दूरी पर शौच करने गई थी। गोपाल व किशन ने किशोरी को खेत में पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां उन्होंने किशोरी से दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर गांव के लोग पहुंच गए। उन्होंने गोपाल  को पकड़ लिया और किशन भाग गया। लोग पुलिस को सूचना देने लगे। इसी बीच गोपाल भी ग्रामीणों को चकमा देकर भाग गया।

उसकी बाइक व मोबाइल वहीं रह गया। पुलिस के पहुंचने पर लोगों ने घटना के बारे में बताया। पुलिस ने बाइक व मोबाइल कब्जे में ले लिया। सुबह किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजने की बात कहकर पुलिसकर्मी चले आए।


बुधवार सुबह पुलिस गांव पहुंची और पूरे मामले की छानबीन की। पुलिस ने किसान की तहरीर पर गोपाल व किशन के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष आरकेेे शर्मा ने बताया कि किशोरी का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed