{"_id":"5856b3d54f1c1ba960c05f30","slug":"teenager-sexually-abusing-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के साथ दुष्कर्म कर की फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी के साथ दुष्कर्म कर की फायरिंग
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 18 Dec 2016 09:44 PM IST
सार
- शिकायत करने पर परिजनों को मारने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटावा के जसवंतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में घर पर मौजूद किशोरी को गांव का ही एक दबंग युवक पास के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर गांव के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे तो युवक भाग गया। किशोरी के परिजनों पर युवक ने फायर कर जान से मारने की धमकी दी। मामले में एसएसपी के निर्देश पर सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई।
जसवंतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी शनिवार सुबह घर के बाहर बने कमरे में पढ़ाई कर रही थी। सुबह पांच बजे गांव का एक युवक वहां पहुंचा और किशोरी को जबरन पास के खेत में ले गया। जहां उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर गांव के लोगों को आता देख युवक भाग निकला।
पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर युवक के घर वालों ने उसे थाने ले चलने की बात कहकर बहलाए रखा। शाम को किशोरी के परिजन इसकी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने जाने लगे तो युवक ने उन पर फायर कर दिया। पीड़ित ने एसएसपी शिव हरी मीना के आवास पर आकर शिकायत की। उनके निर्देश पर सिविल लाइन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।