फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   teenager raped in room

किशोरी को कमरे में बंधक बना किया दुष्कर्म, आरोपी की भाभी ने घिनौने अपराध में दिया साथ

Sat, 28 Jan 2017 12:15 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 28 Jan 2017 12:15 AM IST
सार

आरोपी की भाभी ने किशोरी को बुलाया था घर  
पुलिस ने आरोपी व उसकी भाभी के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

विज्ञापन
teenager raped in room
डेमो

विस्तार

यूपी में महोबा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को कमरे में बंधक बनाकर युवक ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर किशोरी को पीटकर जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर शहर कोतवाली में आरोपी समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।  
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को पड़ोस की महिला ने गुरुवार को किसी काम से अपने घर बुलाया। घर में मौजूद महिला के देवर कल्लू पुत्र जगमोहन अहिरवार ने किशोरी को एक कमरे में बंद कर लिया। उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के विरोध करने पर युवक ने उसको पीट दिया। करीब आठ घंटे तक आरोपी व उसकी भाभी ने किशोरी को कमरे में बंधक बनाए रखा। 
विज्ञापन


शाम को आरोपी की चंगुल से छूटकर घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने किशोरी के साथ शहर कोतवाली पहुंचकर घटना की नामजद तहरीर सौंपी। उसके आधार तहरीर के आधार पर पुलिस ने कल्लू व उसकी भाभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी जेपी यादव का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना की जांच कराई जा रही है। किशोरी को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed