फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   teenager girl raped in unnao

दुष्कर्म पीड़ित किशोरी ने जनी बच्ची, इलाज न मिलने से मौत

Mon, 26 Sep 2016 12:52 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 26 Sep 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
teenager girl raped in unnao
डेमो पिक
करीब सात माह पहले उन्नाव के पुरवा कोतवाली क्षेत्र में एक 16 वर्षीय दलित किशोरी के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने दुष्कर्म की शिकायत की बात कही तो उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। कई महीने मामला दबा रहा।
विज्ञापन


किशोरी के गर्भवती होने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को परिजन थाने के चक्कर लगाते रहे लेकिन आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस बीच पीड़िता ने पुरवा सीएचसी में एक बच्ची को जन्म दिया लेकिन जन्म के कुछ देर बाद सही इलाज न मिलने से नवजात की मौत हो गई। 
विज्ञापन


इधर, आरोपी की गिरफ्तारी में हीलाहवाली पर एसपी नेहा पांडेय ने जांच कराने के निर्देश दिए हैं। उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद पुरवा कोतवाली पुलिस ने तीन सितंबर को रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं किया। मामला तूल पकड़ता देख पुरवा कोतवाल हरकत में आए और रात में ही दबिश देकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नवजात के शव का पोस्टमार्टम कराया और डीएनए टेस्ट कराए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता के भाई की शिकायत पर एसपी ने उठाया कदम

teenager girl raped in unnao
डेमो पिक
एसपी ने रिपोर्ट दर्ज करने और आरोपी की गिरफ्तारी में हीलाहवाली पर पुरवा एसओ की भूमिका की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं सीएमओ डॉ भूपेंद्रनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। पीड़िता शिकायत करेगी तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

पीड़िता के भाई की शिकायत पर एसपी ने उठाया कदम

एसपी नेहा पांडेय ने पुरवा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज न करने और फिर रिपोर्ट दर्ज करने के 22 दिन बाद भी आरोपी को गिरफ्तार न किए जाने को कोतवाली पुलिस की लापरवाही माना। मालूम हो कि पीड़ित किशोरी के बड़े भाई ने एसपी से शिकायत की है कि पहले उसकी बहन आरोपी की धमकियों के चलते मुंह बंद किए रही। बाद में पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी की। काफी दौड़भाग के बाद 3 सितंबर को रिपोर्ट तो दर्ज कर ली लेकिन आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। एसपी ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
 

पीड़िता बोली न्याय न मिला तो जिंदगी से मौत भली

teenager girl raped in unnao
डेमो पिक
पीड़िता बोली न्याय न मिला तो जिंदगी से मौत भली

दुष्कर्म की शिकार दलित किशोरी का बुराहाल है। वह अपनी जिंदगी तक खत्म कर लेने की भी बात कह रही है। पीड़िता का कहना है कि उसने आोरपी मानसिक उत्पीड़न और सामाजिक अपमान सहकर बच्ची को जन्म दिया लेकिन डॉक्टरों की लापरवाही से उसकी भी मौत हो गई। पीड़िता ने कहा न्याय नहीं मिला तो जिंदगी से मौत भली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed