फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tannery owner's son was shot

टेनरी मालिक के बेटे को लगी गोली

Sun, 17 Jan 2016 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Sun, 17 Jan 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
Tannery owner's son was shot
चकेरी डिफेंस कॉलोनी में टेनरी मालिक के बेटे जैद (25) को संदिग्ध हालात में लाइसेंसी दोनाली बंदूक से गोली लग गई। गोली दाहिनी जांघ में लगी है। परिजनों ने उसे निजी हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया है। इंस्पेक्टर राजीव द्विवेदी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


डिफेंस कॉलोनी निवासी अर्शी की जाजमऊ में टेनरी है। अर्शी ने बताया कि शनिवार शाम को बेटा जैद बंदूक की सफाई करने के साथ लोड करके चेक कर रहा था। इसी दौरान अचानक गोली चल गई।आवाज सुन परिजन कमरे में पहुंचे तो जैद कमरे में लहूलुहान हालत में पड़ा था। दाहिनी जांघ में गोली लगी थी।
विज्ञापन


परिजनों ने उसे पास के एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। जहां से मधुराज हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। चकेरी पुलिस भी जांच करने मौके पर पहुंची। हादसे के बाद से परिजन चुप्पी साधे हुए हैं। अर्शी ने कहा कि बेटे की हालत ठीक होने पर ही बातचीत करेंगे। डबल बैरल से की सफाई करते वक्त अपने ही जांघ में गोली लगना, परिजनों का चुप्पी साधना घटना पर कई सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि दोनाली बंदूक की लंबाई इतनी होती है कि जांघ में गोली लगना मुश्किल है। घटना शाम के वक्त की है, जबकि अधिकतर लोग बंदूक की सफाई धूप में ही करते हैं। घटना के बाद मोहल्ले में चर्चा भी रही कि झगड़े के दौरान जैद को गोली लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed