फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tampering with college girl at kanpur

शोहदों ने खींचा छात्रा का दुपट्टा तो CM योगी पर उबली जनता बोली- ‘कहां है एंटी रोमियो स्क्वाड’

Thu, 28 Sep 2017 09:06 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 28 Sep 2017 09:06 AM IST
विज्ञापन
Tampering with college girl at kanpur
डेमो पिक
छात्रा का दुपट्टा शोहदों ने खींचा और आगे जाकर हवा में उड़ाकर फेंक दिया। ये देख पब्लिक का पारा हाई हो गया सभी लोग सुर में यूपी के CM योगी आदित्यनाथ पर उबल बैठे। लोगों ने कहा कि कहा ‘योगीजी कहां है आपकी एंटी रोमियो स्क्वायड, पुलिस चौकी के सामने लड़की का दुपट्टा खींच लिया गया। बेखौफ शोहदे मनमानी कर लड़की इज्जत से खिलवाड़ करके भाग निकले। ऐसे ही चलता रहा तो बेटियों को घर से बाहर भेजने से हर कोई डरने लगेगा।’ लड़की के साथ सरेआम छेड़छाड़ का ये ताजा मामला यूपी के कानपुर शहर का है। 
विज्ञापन


कानपुर गुरुदेव टाकीज पुलिस चौकी के सामने टेंपों में बैठ रही एक छात्रा का दुपट्टा शोहदों ने खींच लिया जिससे गला कसने पर वह गिर कर चुटहिल हो गई। शोहदे दुपट्टा लेकर भागे और आगे जाकर दुपट्टा फेंक दिया। छात्रा रोते-रोते घर चली गई। वह इतना सहम गई थी कि लोगों के कहने पर थाने जाने को भी तैयार न हुई।
विज्ञापन


पनकी निवासी केस्को कर्मी की बेटी छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय की छात्रा है। वह गुरुदेव चौराहे पर पुलिस चौकी के सामने टेंपो का इंतजार कर रही थी। वह एक टेंपो में बैठने जा रही थी कि चिड़ियाघर मार्ग की ओर से आए बाइक सवार दो शोहदों ने उसका दुपट्टा खींच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिंचाव से दुपट्टा गर्दन में कस गया और और वह टेंपो से गिर गई। भरी दोपहर शोहदों ने ये वारदात की, लेकिन किसी ने भी शोहदों को पकड़ने की कोशिश नहीं की। चौकी में भी पुलिस वाले नहीं थे। शोहद उसको चिढ़ाते हुए दुपट्टा लहराते आगे चले गए। छात्रा फफक पड़ी। शोहदों ने आगे जाकर दुपट्टा फेंक दिया। लोगों ने दुपट्टा उठाकर छात्रा को दिया। इसके बाद वह घर चली गई। उसने रिपोर्ट दर्ज कराने से मना कर दिया। इंस्पेक्टर ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed