फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tahrir given against six people including former district president in Jalaun

जालौन: सतीश मिश्रा की सभा में नारेबाजी के मामले में पूर्व जिलाध्यक्ष समेत छह लोगों के खिलाफ बसपा जिलाध्यक्ष ने दी तहरीर

Mon, 30 Aug 2021 10:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 30 Aug 2021 10:47 PM IST
सार

जिलाध्यक्ष का कहना है कि उन्होंने कोतवाली में पूर्व जिलाध्यक्ष समेत छह लोगों के खिलाफ तहरीर दे दी है। वहीं शहर कोतवाल का कहना है कि उक्त तहरीर की उन्हें जानकारी नहीं है, जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
Tahrir given against six people including former district president in Jalaun
सतीश मिश्रा की सभा मे नारेबाजी का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र चौधरी ने जालौन जिले के शहर कोतवाली में तहरीर दी है। इसमें बताया कि 27 अगस्त को आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत छह लोगों ने कार्यक्रम के दौरान बाधा डालने और झगड़ा करने की कोशिश करते हुए पार्टी विरोधी नारे लगाए।
विज्ञापन


सभा में आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए बाधा पहुंचाई। सोमवार को बैठक के बाद उक्त लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष ने रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। वहीं कोतवाल का कहना है कि कोतवाली में तहरीर आई होगी अभी उन्होंने देखी नहीं है।
विज्ञापन


बता दें कि 27 अगस्त को शहर के जालौन रोड स्थित जानकी पैलेस में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा के सांसद सतीश चंद्र मिश्रा प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करने आए थे। इसी दौरान पार्टी के छह नेताओं ने कार्यक्रम में बाधा डालने का प्रयास करते हुए पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उक्त लोगों को समझाया और विरोध जताया तो उक्त लोग झगड़ा करने पर आमादा हो गए और अपशब्दों का प्रयोग कर पार्टी विरोधी नारे लगाते रहे। इसका वहां मौजूद लोगों ने वीडियो भी बनाया। जिलाध्यक्ष धीरेंद्र चौधरी ने सोमवार को पार्टी पदाधिकारियों की बैठक बुलाकर उक्त लोगों पर कार्रवाई कराने की सहमति जताई।


जिलाध्यक्ष का कहना है कि उन्होंने कोतवाली में पूर्व जिलाध्यक्ष समेत छह लोगों के खिलाफ तहरीर दे दी है। वहीं शहर कोतवाल का कहना है कि उक्त तहरीर की उन्हें जानकारी नहीं है, जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed