फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Student shot

घर में घुसकर छात्र को गोली से उड़ाया

Thu, 07 May 2015 01:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Thu, 07 May 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
Student shot
कल्याणपुर के विनायकपुर (दूबेहार) में बुधवार को दुस्साहसिक तरीके से घर की पहली मंजिल पर कमरे में सो रहे बीएससी छात्र की एक हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावर अकेले घर के भीतर घुसा। जीने से पहली मंजिल पर पहुंचा और छात्र के सीने में गोली मार दी।
विज्ञापन


इसके बाद हमलावर बाहर आकर कुछ दूरी पर खड़ी कार में सवार होकर भाग निकला। कार में पहले से तीन-चार लोग बैठे थे। पिता ने जमीन के विवाद में विनायकपुर के ही प्रापर्टी डीलर रमेश परिहार पर एफआईआर कराई है। इन्हें भाजपा के एक पूर्व मंत्री का करीबी बताया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने इसके अलावा भी कई बिंदुओं पर छानबीन शुरू कर दी है। रविकांत शुक्ला विनायकपुर दूबेहार में परिवार सहित रहते हैं। उनकाबेटा शिव कुमार शुक्ला बीएससी का छात्र था। पिता ने बताया कि बुधवार को वह अपने परिसर में एक दीवार बनवा रहे थे। दोपहर में डेढ़ बजे करीब 25 साल का एक युवक आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर रुक कर इधर-उधर देखा, रेकी की। वजह पूछने पर चला गया। दीवार बनाने में एक मिस्त्री और एक मजदूर लगे थे। पिता कुछ काम से चौराहे तक गए। पत्नी कुंती देवी बंबा के पास पान मसाला बेचने के लिए गुमटी में बैठी थी। घर में और कोई नहीं था। पहली मंजिल पर बने कमरे में शिव कुमार सो रहा था।

इसी बीच एक युवक आया, मेन गेट से घुसकर जीने से चढ़ता हुआ सीधे वह पहली मंजिल पर पहुंचा, सो रहे शिवकुमार के सीने पर गोली मारी और नीचे उतर कर भाग निकला। डर के मारे मिस्त्री और मजदूर जिस हालत में थे, भाग निकले।

परिजनों को पता चलने पर शिव कुमार को लेकर वे निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिर कल्याणपुर थाने की फोर्स, सीओ पवित्र मोहन त्रिपाठी, फोरेंसिक टीम, एसपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी पहुंचे। रविकांत ने बताया कि प्रापर्टी डीलर रमेश परिहार से उनका जमीन का विवाद चल रहा है।


कई बार झड़प भी हो चुकी है। शिव कुमार दो भाइयों में छोटे थे। रविकांत ने पुलिस को यह भी बताया कि करीब चार साल पहले विनोद यादव ने उनकी बेटी को अगवा कर लिया था। विरोध और पैरवी करने पर उन्हें उस समय गोली मारी गई थी, हालांकि जान बच गई। कल्याणपुर थाने में इसकी भी एफआईआर हुई थी। हालांकि अब विनोद पर उन्हें उतना शक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed