फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   student molest by school principal

प्रधानाचार्य ने 12वीं कक्षा की छात्रा से की छेड़छाड़

Thu, 22 Sep 2016 12:05 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 22 Sep 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
student molest by school principal
डेमो पिक
पुखरायां क्षेत्र के एक स्कूल के प्रधानाचार्य को कक्षा-12 की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोपी प्रधानाचार्य ने पीड़िता को धमकी भी दी थी। इधर, बुधवार की देरशाम आरोपी प्रधानाचार्य पर छेड़छाड़ व पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित ने बताया कि उसकी पुत्री पुखरायां के एक इंटर कालेज में कक्षा-12 की छात्रा है। विद्यालय प्रधानाचार्य अमर सिंह सचान पहले उसे परेशान करते रहे, फिर छेड़छाड़ करना शुरू कर दी। उसे अकेले कमरे में बुलाते और मोबाइल फोन पर गलत मैसेज डालने लगे। प्रधानाचार्य की हरकतों से आजिज होकर पुत्री ने मामला घर में बताया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य को समझाने का प्रयास किया गया तो विवाद की स्थिति बनाने लगे। बुधवार को वह परेशान होकर विद्यालय गया और पुत्री के स्कूल न आने की बात कही। इतना सुनते प्रधानाचार्य ने पुलिस को फोन कर बुला लिया। पुलिस ने पीड़ित को ही पकड़ लिया। लेकिन पूरा मामला सुनने के बाद उसकी रिपोर्ट दर्ज की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानाचार्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। छात्रा के नाबालिग होने के कारण पाक्सो एक्ट लगाया गया है। छात्रा के बयान होने के बाद कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में साक्ष्यों की जांच होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed