{"_id":"313a39273cdcf158aad0b18ad9b0e8df","slug":"stop-messing-with-the-lives-of-children-in-the-19-vehicle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों की जान से खिलवाड़ में 19 वाहन बंद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों की जान से खिलवाड़ में 19 वाहन बंद
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Thu, 10 Dec 2015 02:23 AM IST
विज्ञापन
कानपुर। आरटीओ विभाग ने चेकिंग अभियान चलाकर बच्चों की जान से खिलवाड़ करने वाली 19 स्कूली वैन बंद की है। 24 गाड़ियों का चालान किया गया है। कार्रवाई की जद में आए वाहनों में ज्यादातर वैन हैं। अभी यह अभियान चलता रहेगा।
विज्ञापन
सोमवार को विश्व बैंक बर्रा बी और सी ब्लाक के निकट द बर्निंग बस में तीन बच्चों के बाल-बाल बचने के बाद ‘अमर उजाला’ के बच्चों की सुरक्षा का मुद्दा उठाने पर चेते आरटीओ दफ्तर ने बुधवार को शहर के तीन स्थानों पर स्कूली वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया।
विज्ञापन
एआरटीओ मनोज वर्मा, विदिशा सिंह और सुरेश चंद्र वर्मा ने पनकी, काकादेव और कल्याणपुर में स्कूली वाहन चेक किए। इस दौरान गैर कानूनी तरह से वाहनों में बच्चों को ढोने का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
आरटीओ सुनीता वर्मा ने बताया कि बिना परमिट की 43 प्राइवेट वैन स्कूली बच्चों को ढोते हुए पकड़ में आईं। इनमें क्षमता से अधिक बच्चे ढोए जा रहे थे। सुरक्षा मानकों की अनदेखी हो रही थी। इन सभी वाहन मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।