{"_id":"58cab7184f1c1ba30c32a114","slug":"sp-leader-accused-of-killing-10-people-in-bangladesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश में छुपा बैठा है 10 लोगों की मौत का आरोपी सपा नेता ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बांग्लादेश में छुपा बैठा है 10 लोगों की मौत का आरोपी सपा नेता
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 17 Mar 2017 09:49 AM IST
विज्ञापन
महताब आलम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर जाजमऊ में डेढ़ महीने पहले निर्माणाधीन इमारत ढहने से हुई 10 लोगों की मौत के आरोपी सपा नेता महताब आलम की लोकेशन बांग्लादेश में मिली है। महताब की तलाश में पश्चिम बंगाल गई पुलिस एक हफ्ते तक वहां डेरा डाले रही, लेकिन अनुमति न होने के कारण बांग्लादेश नहीं जा सकी। बुधवार को टीम शहर लौट आई है। अफसर अब पुलिस टीम को बांग्लादेश भेजने की तैयारी में जुट गए हैं।
एक फरवरी को ढही यह निर्माणाधीन बिल्डिंग महताब आलम की थी। हादसे के बाद से महताब फरार है। केडीए के विशेष कार्याधिकारी डीडी वर्मा ने महताब और दो ठेकेदारों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत कई संगीन धाराओं में चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महताब के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी है। सूत्रों के मुताबिक महताब की लोकेशन पश्चिम बंगाल में मिली थी। इस पर पुलिस की एक टीम वहां भेजी गई। एक हफ्ते तक टीम ने कोलकाता और आसपास के जिलों में छापामारी की लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। अब पुलिस को उसकी लोकेशन बांग्लादेश में मिली है। एसएसपी आकाश कुलहरि का कहना है कि पुलिस की एक टीम वहां भेजने की तैयारी की जा रही है।