{"_id":"e7288e5aaa84381f70789b0010a7d963","slug":"son-mother-killed-for-property-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपत्ति के लिए बेटे ने मां को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संपत्ति के लिए बेटे ने मां को मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Fri, 15 Jan 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपत्ति के लालच में कस्बे के खजुरी गांव में एक बेटे ने अपनी 90 वर्षीय मां की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी। बड़े बेटे ने छोटे पर हत्या का मुकदमा कराया है। आरोपी फरार है। चार दिन पूर्व डेरापुर में पिता की संपत्ति में हिस्सा मांगने पर भाई ने बहन की हत्या कर दी थी।
डेरापुर थाना क्षेत्र के खजुरी गांव निवासी स्वर्गीय अशरफी लाल की पत्नी सुंदरा देवी (90) बड़े पुत्र महेंद्र के साथ रहती थी। छोटा पुत्र श्याम सिंह अपनी पत्नी भागवती व दो पुत्रों के साथ अलग रहता है। परिजनों ने बताया कि दोनों पुत्रों व सुंदरा के नाम दो-दो बीघा जमीन थी। सुंदरा के पास मायके से मिली तीन बीघा जमीन भी थी।
श्याम को आशंका थी कि मां अपने हिस्से की जमीन बड़े भाई महेंद्र को दे देंगी। गुरुवार सुबह सुंदरा देवी तालाब के पास नित्यक्रिया के लिए गई थी। श्याम भी वहां पहुंच गया और पीछे से मां के सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ वार किए। वृद्धा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कुछ देर बाद ग्रामीण उधर गए तो हत्या का पता चला। मौके से ही खून से सनी ईंट पुलिस ने बरामद की। थानाध्यक्ष एसपी सिंह ने बताया कि आरोपी को पकड़ने को दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
क्या पता था भाई ही काल बनेगा
संपत्ति के विवाद में बेटे के हाथों मां की हत्या से पूरा गांव सन्न रह गया। हर कोई बेटे श्याम को दुत्कार रहा था। इस वारदात ने पूरे गांव को झकझोर दिया। मां की मौत की जानकारी पर बरौर अंगदपुर से पहुंची पुत्री रामा को मां के शव को बिलखता देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं।
पुत्री ने कहा कि क्या मालूम था कि भाई मां का काल बन जाएगा। रामा ने बताया कि उसका छोटा भाई श्याम मां की पांच बीघा जमीन को बंटवाना चाहता था। उसकी मंशा थी पिता की विरासत में मां को मिली जमीन उसे दे दी जाए।