फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   son killed his father in etawah

बेरहमी से पीट-पीटकर बेटे ने पिता को मार डाला

Wed, 30 Nov 2016 09:32 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 30 Nov 2016 09:32 PM IST
विज्ञापन
son killed his father in etawah
मकान के बाहर छानबीन करती पुलिस तथा बेटे अरविंद्र से पूछताछ करते सिपाही - फोटो : अमर उजाला
इटावा के मोहल्ला आनंदनगर में एक बेटे ने पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। जानकारी तब हुई जब घर में पड़े शव से बदबू उठने पर मोहल्लेवालों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बेटे को हिरासत में ले लिया है।  
विज्ञापन

बढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव बाहुरी निवासी विशंभरदयाल पुत्र श्रीकृष्ण का आनंदनगर मोहल्ले में मकान है। उनके मकान में गांव का ही रिटायर्ड फौजी छोटेलाल (75) अपने पुत्र अरविंद कुमार के साथ रहता था। बुधवार को उसके मकान से दुर्गंध उठने पर मोहल्ले वालों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर लोगों शंका हुई और पुलिस को सूचना दी। चौकी तकिया पुलिस छत से होते हुए घर के अंदर पहुंची। वहां छोटेलाल का शव पड़ा दिखा। उसके पास ही पुत्र अरविंद गुमसुम सा बैठा था। कोतवाल सतेंद्र यादव ने अरविंद से पूछताछ की लेकिन वह कुछ नहीं बोला। मोहल्लेवालों ने बताया कि पांच दिन पूर्व अरविंद ने अपने पिता के साथ मारपीट की थी। वह मकान के अंदर चीखते चिल्लाते रहे। अंदरूनी चोट लग जाने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अरविंद को हिरासत में लिया है। कोतवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। शव बुरी तरह से गल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed